दैनिक रेवांचल टाईम्स - सिवनीप्रति वर्षानुसार इन वर्ष भी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. विमला वर्मा जी द्वारा स्थापित न्यासों का प्रतिभा सम्मान समारोह गिरधर भवन में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 21-22 की बोर्ड परीक्षाओं में जिले में प्रथम तीन स्थान पाने वाले 37 छात्र एवं सम्बंधित 17 शालाओं के प्राचार्य भी सम्मानित किया गया। उक्ताशय की जानकारी न्यास के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।
वर्मा ने बताया है कि सम्मान के रूप में जिले में आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमश: 7, 5, और 3 हजार रु कुल 1 लाख 80 रुपये की नगद राशि के साथ स्मृति चिन्ह,प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। न्यास के कोषाध्यक्ष अभिषेक निगम द्वारा स्वयं की राशि से सम्बंधित शालाओं के प्राचार्यों को शाल ,श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर न्यास द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में न्यास के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने बताया है कि इस वर्ष आयोजित सम्मान समारोह में ट्रस्ट की वरिष्ठतम सदस्य श्रीमती उर्मिला सहाय, श्रीमती शशि सक्सेना, श्रीमती अर्चना नारायण, श्रीमती छवि निगम,श्रीमती मोना सक्सेना सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों में सर्वश्रीअभिषेक निगम, सुधीर सक्सेना, शैलेष सक्सेना, रमेश श्रीवास्तव और देवधर सक्सेना की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments:
Post a Comment