BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विपणन समिति के 2 सदस्यों के घर ईओडब्लू का छापा, आय से 1100% अधिक खर्च और संपत्ति का ब्योरा मिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 1, 2022

विपणन समिति के 2 सदस्यों के घर ईओडब्लू का छापा, आय से 1100% अधिक खर्च और संपत्ति का ब्योरा मिला



रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने के लिए EOW की टीमें लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं. ऐसे में आज ईओडब्ल्यू की टीम ने दो सोसाइटी मैनेजर के ठिकानों पर छापा मारकर एक के यहां से लगभग 1100% और दूसरे के यहां से करीब 600% खर्च और संपत्ति का ब्योरा प्राप्त किया है. ईओडब्ल्यू की टीम ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है.


मंडला के नैनपुर में आज सुबह दो सोसाइटी मैनेजर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की. दोनों मैनेजर भाई हैं. एक भाई के पास आय से 1100% अधिक खर्च और संपत्ति के ब्योरे के साथ ही 12 से 13 लाख रुपए कैश मिला हैं. इसकी मंथली सैलरी लगभग ₹9000 है. टीम ने सुबह-सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया.अब तक की जांच में दोनों के पास से आय से अधिक संपत्ति पाई गई है, सर्च अभी जारी है.


जबलपुर ईओडब्ल्यू की मंडला में कार्रवाईजबलपुर EOW की टीम ने की कार्रवाई: ईओडब्ल्यू की जबलपुर टीम नैनपुर में दो भाई गणेश जायसवाल और राजू जायसवाल के मकान, गोदाम और दुकानों में सर्च कर रही है. दोनों सोसाइटी मैनेजर हैं और विपणन का कार्य एवं उचित मूल्य की दुकान (सोसाइटी) प्रबंधक हैं. ईओडब्ल्यू निरीक्षक ओमेंद्र कुमार मर्सकोले ने बताया कि, 'नैनपुर के रहने वाले गणेश और राजू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत आई थी. राजीव जायसवाल के पास अब तक आय से लगभग 1100% ज्यादा प्रॉपर्टी मिली है. राजू और उनकी पत्नी संगीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.MP: धनकुबेरों पर EOW का शिकंजा, जबलपुर और सागर की टीम ने 5 ठिकानों पर मारा छापाआय से 1100% ज्यादा संपत्ति: राजू जायसवाल के पास अब तक जो प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है, वह 12 लाख रुपए कैश, इटका नैनपुर मंडला में दुकान और 5000 स्क्वायर फिट में गोदाम, चकोर पुल पुरानी बस्ती में 1000 स्क्वायर फिट में बना मकान, मंडला नैनपुर हाईवे पर दुकान और 3982 स्क्वायर फिट का गोदाम, अलग-अलग जगह पर 1500, 437, 1940, 4950, 2050, स्क्वायर फिट के प्लाट, 3 पिकअप वाहन, स्कूटर एवं बाइक.

No comments:

Post a Comment