BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुमें हुए 61 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है, सायबर सेल की सहायता से तलाश कर मोबाईल धारकों को मंडला पुलिस द्वारा वापस कराये गये... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 24, 2022

गुमें हुए 61 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है, सायबर सेल की सहायता से तलाश कर मोबाईल धारकों को मंडला पुलिस द्वारा वापस कराये गये...





रेवांचल टाईम्स - मंडला पुलिस को मोबाईल के गुम होने की शिकायत प्राप्त हो रहें हैं। जिसमे कार्यवाही करते हुए थानों द्वारा सायबर सेल की सहायता से मोबाइल सर्च कर लोगों को प्रदाय करती हैं। 

      यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा लोगो के मोबाईल गुम होने से आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया जाकर सायबर सेल मंडला को गुम मोबाईल प्रार्थियों को वापस दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मोबाईल गुम होने संबंधी शिकायत पर कार्यवाही कर उनके मोबाईल वापस दिलाए जाने हेतु प्रयास प्रारंभ किये गये। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जनक रावत द्वारा उप निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उप निरीक्षक शक्ति सिहं एवं थाना कोतवाली टीम द्वारा सायबर सेल से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर गुम हुए कुल 30 मोबाईल तलाश  किए गये । इसी प्रकार थाना नैनपुर द्वारा 15, थाना निवास द्वारा 04, बम्‍हनी 06, मोतीनाला 04 व टीकरिया 02  कुल 61 मोबाईल तलाश किए  गये। जो आज पुलिस अधीक्षक एवं थानों द्वारा प्रदान किया गया । आवेदको द्वारा अपना गुम हुआ फोन वापस पाकर मंडला पुलिस को धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई। जनवरी माह में भी अभियान अंतर्गत 40 मोबाईल आवेदकों प्रदान किये गये थे ।

सेल का गठन- मोबाईल गुमने की लगातार शिकायतों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेल का गठन किया है तथा इस टीम में कोतवाली के उपनिरीक्षक को इस कार्य में लगाया जाकर मोबाईल फोन को सर्च कर  प्रार्थी को दिलवाने हेतु आदेशित किया गया हैं । गठित सेल थानों को मोबाईल गुमने की प्राप्‍त होने वाले शिकायत पर कार्यवाही कर प्रार्थी को वापस दिलायेगी । मंडला पुलिस द्वारा अभियान चलाकर भी मोबाईल सर्च कराकर लगातार दिये जावेंगें ।

  उक्त समस्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जनक रावत, उप निरीक्षक शक्ति सिंह यादव, सायबर सेल से पुनित जंघेला, सूर्यचन्द बघेले, केशव थाना कोतवाली, आर0 दुर्गेश लिल्हारे थाना नैनपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment