BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय निकायों में ’जनसेवा शिविर’ 6 से, कार्यक्रम जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 4, 2022

नगरीय निकायों में ’जनसेवा शिविर’ 6 से, कार्यक्रम जारी

 


 

मण्डला 4 अक्टूबर 2022

            भारत सरकार एवं राज्य शासन के हितग्राही मूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानआयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार एवं राज्य सरकार के चिन्हित 33 हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अभियान में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की पीएम-स्वनिधि योजना को भी शामिल किया गया है।

पीएम-स्वनिधि प्रथम चरण (10 हजार रूपए का ऋण)- इस अभियान के दौरान निकाय में मुख्यमंत्री शहरी असंगठित कामगार पोर्टल के तहत दर्ज सभी पथ विक्रेताओं से संपर्क करेंगे और पात्र इच्छुक हितग्राहियों के पीएम स्वनिधि के प्रथम चरण के ऋण के आवेदन को बैंक में जमा कराकर स्वीकृत एवं वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे।

पीएम-स्वनिधि द्वितीय चरण (20 हजार का ऋण) - निकाय में 31 अगस्त 2021 तक पीएम स्वनिधि प्रथम चरण के अंतर्गत वितरित ऋण के पथ विक्रेताओं से संपर्क करेंगे तथा जिन पथ विक्रेताओं के द्वारा अभी तक ऋण पूरा चुकता नहीं किया गया है, उन्हें पीएम स्वनिधि प्रथम चरण का ऋण चुकता करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा प्रकरण को क्लोज्ड कराकर इन पथ विक्रेताओं का आवेदन पीएम स्वनिधि द्वितीय चरण के अंतर्गत बैंक में लगवाना सुनिश्चित करें और बैंक से समन्वय कर यह सुनिश्चित करेंगे कि इन सभी प्रकरणों में पीएम स्वनिधि द्वितीय चरण का ऋण स्वीकृत कर वितरित किया जाए।

पीएम-स्वनिधि तृतीय चरण (50 हजार का ऋण) - जिन हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि द्वितीय, चरण का ऋण वितरित हुए एक वर्ष हो गया है उनसे संपर्क करेंगे, उन्हें पूरा ऋण चुकता करने के लिए प्रेरित करेंगे, जिन पथ विक्रेताओं के द्वारा पीएम स्वनिधि द्वितीय चरण का ऋण चुकता कर दिया गया है उन प्रकरणों में पीएम स्वनिधि तृतीय चरण के ऋण का आवेदन बैंक में लगवाकर इन प्रकरणों को बैंक से समन्वय कर पीएम स्वनिधि तृतीय चरण का ऋण स्वीकृत और वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के प्रमख बिन्दु

 

            मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से संबंधित संपूर्ण कार्यवाही सी०एम० हेल्पलाईन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। पोर्टल में एक पथ माड्यूल तैयार कर अधिकारियों एवं नागरिकों के लिए लॉगिन क्रिएट करने की सुविधा दी गई है। पोर्टल का यूजर मैनुअल परिशिष्ट क्रमांक-2 पर संलग्न है। लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी को पोर्टल पर दर्ज करें। शहरी वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। आवेदकों को संबंधित योजना का हितलाभ स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक प्रदान किया जाए।

            मण्डला जिले सभी नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जाना है, इस हेतु घर-घर जाकर सर्वे के लिये अपने स्तर पर दल गठित किया जाकर हितग्राही मूलक, शासन व्दारा चिन्हित 33 योजनाओं हेतु निर्धारित पात्रता निर्धारण पत्रक परिवार से पूछे जाने वाली समस्त जानकारी सर्वे प्रपत्र में प्रतिदिन भरकर कार्यालय में जमा करने के लिए दल गठित।

 

पांचों निकायों में वार्डवार शिविर

 

            6 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका मण्डला एवं नैनपुर, नगर परिषद बम्हनी बंजर, निवास तथा भुआ बिछिया के वार्ड क्रं. 1 से 5 में शिविर में आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका मण्डला एवं नैनपुर, नगर परिषद बम्हनी बंजर, निवास तथा भुआ बिछिया के वार्ड क्रं. 6 से 10 में, 8 अक्टूबर 2022 नगर पालिका मण्डला एवं नैनपुर, नगर परिषद बम्हनी बंजर, निवास तथा भुआ बिछिया के वार्ड क्रं. 11 से 15 में, 10 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका परिषद मण्डला के वार्ड क्रं. 16 से 20, 11 अक्टूबर 2022 को नगर पािलका परिषद मण्डला के वार्ड क्रं. 21 से 24 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment