BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत; ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 18, 2022

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत; ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार



विदिशा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक हादसा हो गया। भोपाल-सिरोंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक भी पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।
टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तिनसियाई निवासी विनोद यादव और बिछिया निवासी विजय बंजारा (36) भोपाल की ओर से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। इसी दौरान महानीम चौराहे से पहले तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। अदरक से भरा ट्रक बाइक सवार दोनों युवकों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक पलट गया।
ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को लिया हिरासत में

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेज दिया।

No comments:

Post a Comment