BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब तस्करी क्षेत्र के ठेकेदार कर रहे अवैध शराब की पैकारी, प्रशासन ने साधी चुप्पी ठेकेदार डायल 100 के सामने ही ढ़ो रहे का अबैध शराब... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 6, 2022

अवैध शराब तस्करी क्षेत्र के ठेकेदार कर रहे अवैध शराब की पैकारी, प्रशासन ने साधी चुप्पी ठेकेदार डायल 100 के सामने ही ढ़ो रहे का अबैध शराब...

 




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में शराब ठेकेदारों के द्वारा सरकार द्वारा नीलाम की गई दुकानों से शराब कम बिक रही है बल्कि गाँव गाँव नगर कस्बों में अनेकों जगहों पर ठेकेदारों ने बेनामी शराब दुकान बना दी है और आबकारी विभाग और पुलिस विभाग इनके द्वारा फेंके हुए टुकड़े के सामने नतमस्तक है मतलब कार्यवाही नही कर सकता।

            वही नगर में जनचर्चा है कि बम्हनी थाने से महज 50 मीटर की दूरी में संचालित हो रही शराब दुकान में दिन में तीन बार सरेआम दुकान से शराब निकाल कर गांव गांव भेजी जा रही है। और तो और डायल 100 के सामने दुकान से ठेकेदार के गुर्गे दुकान से शराब निकाल कर बोलरो में भर रहे पर पुलिस विभाग के जिम्मदारो ने बुरा काम देना उचित नही समझते है।

       बम्हनी थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब का ठेका तो हैं, लेकिन उसके बाद भी चार पहिया वाहन UP95 J 5334 गाड़ी  से गांव-गांव तक अवैध शराब का कारोबार फैला हुआ है। शराब ठेकेदारों के द्वारा बिना भय एवं रोक- टोक के शराब बेचने का कारोबार कर रहे हैं। नगर व गांव की गलियों में चारों तरफ अवैध शराब की बिक्री से नगर के युवा शराब की लत में अपराध के गिरफ्त में फंस रहे हैं। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।


नगर में खुलेआम संचालित हो रही है अवैध शराब की पैकारी

शराब ठेकेदार द्वारा अवैध शराब की पैकारी खुलेआम चार पहिया वाहन UP 95 J 5334 से बम्हनी नगर के चिरईडोंगरी, इंद्री, टाटरी, ठरका , सिलगी, खारी, लफरा, ककैया, मुगदरा, भटिया व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है। जहां पर संचालित ढावे ठेलों व दुकानों में पैकारी की जाती है। जिसकी जानकारी नगर निरीक्षक को होने के बाद भी निरीक्षक के द्वारा कार्यवाही नही की जा रही हैं। ठेकेदार इसी का फायदा उठाकर मजदूरों व बच्चों को शराब के नशे के दलदल में धकेल रहे है।


स्थानीय लाइसेंसी शराब ठेकेदार के संरक्षण में लंबे समय से गांवों में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब ठेकेदार द्वारा खुद के वाहनों से खुलेआम गांव-गांव दुकानें खुलवाकर अंग्रेजी एवं देशी शराब बेची जा रही है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन झगड़े हो रहे है। वहीं विशेष तौर पर पुरुषों की शराबखोरी की लत के कारण महिलाएं परेशान हो रही हैं।


आखिर कब जागेगा प्रशासन, चप्पे-चप्पे मे बिक रही अवैध शराब

No comments:

Post a Comment