BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लग्जरी गाड़ी और गनमैन साथ रख लोगों को चकमा देती थी फर्जी SDM, अब हुए ये खुलासे l - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 10, 2022

लग्जरी गाड़ी और गनमैन साथ रख लोगों को चकमा देती थी फर्जी SDM, अब हुए ये खुलासे l



रेवांचल टाइम्स :प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक शातिर महिला ने फर्जी एसडीएम बन कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस शातिर महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं शातिर महिला से पूछताछ में कई अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सागर की रहने वाली इस शातिर फर्जी एसडीएम महिला ने अब कई लोगों को अलग-अलग तरह से ठगा है।

गनमैन को साथ लेकर घूमती थी फर्जी एसडीएम लग्जरी गाड़ी में घूमती थी। इसके साथ ही उसने 200 रूपए रोज के हिसाब से एक गनमैन को भी अपने साथ रख लिया था। यही कारण था कि, एसडीएम बनकर घूम रही इस शातिर महिला को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह जाते थे। जानकारी के मुताबिक इस शातिर फर्जी एसडीएम महिला ने अब तक 20 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, जिनसे यह अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली कर चुकी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ठगी का एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक ऐसी फर्जी एसडीएम को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है, जो खुद पीएससी क्लियर ना कर पाने पर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने लगी। इस फर्जी एसडीएम को क्राइम ब्रांच की टीम ने व्यापारी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब इस फर्जी एसडीएम से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

शातिर है आरोपी महिला कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत मिली थी, जिसमें नीलम नामक महिला द्वारा ठगे जाने की वारदात सामने आई थी। महिला इतनी शातिर थी कि, उसने कई फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही महिला द्वारा कपड़ा व्यापारियों से भी ठगी की गई थी, तो वहीं अलग-अलग विभागों में फर्जी लेटर जारी कर नौकरी दिलाने की वारदात भी सामने आई है।




No comments:

Post a Comment