BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दोस्त के प्राइवेट पार्ट में भर दी कम्प्रेशर से हवा, आंत फटने से युवक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 10, 2022

दोस्त के प्राइवेट पार्ट में भर दी कम्प्रेशर से हवा, आंत फटने से युवक की मौत



सतना, 10 सितंबर। फ्लोर मिल में एक दोस्त का मजाक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। मिल में काम करने वाले साथी ने युवक के गुप्तांग में कम्प्रेशर से हवा भर दी, जिससे युवक की मौत हो गई।

प्राइवेट पार्ट में भर दी कम्प्रेशर से हवा सतना फ्लोर मिल में एक युवक की हरकत से उसके साथी की जान चली गई। पुलिस ने युवक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने साथी मजदूर के दोनों पैरों के बीच नाजुक अंग में कम्पेशर मशीन से हवा का इतना तेज प्रेशर दिया था कि उसकी मौत हो गई थी।

आंत फटने से युवक की मौत युवक कंप्रेशर मशीन की हवा से अपने शरीर में लगे आटे को साफ कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले साथी संदीप रावत उर्फ गब्बर ने हंसी मजाक करते हुए लल्लू कुमार ठाकुर के दोनों टांग के बीच गुप्तांग में कंप्रेशर के पाइप लगाकर हवा भर दी। उसने मशीन का कंप्रेशर तेज कर दिया। देखते ही देखते लल्लू कुमार ठाकुर के पेट के अंदर सारे अंग क्षतिग्रस्त हो गए और उसकी हालत बिगड़ गई। इसे देखकर आरोपी संदीप रावत मौके से भाग गया।


No comments:

Post a Comment