BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
LIC अभिकर्ताओं ने किया विरोध एकदिवसीय बनाया काला दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 30, 2022

LIC अभिकर्ताओं ने किया विरोध एकदिवसीय बनाया काला दिवस




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला  आज दिन शुक्रवार 30/09/22 नगर के नेहरू स्मारक स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन के बैनर तले अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय काला दिवस IRDA के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

IRDAI की नई नीतियां जो की अभिकर्ता एवं पॉलिसी धारकों के हित में नहीं है, इस नये कानून को काला कानून की संज्ञा दी जा रही है जिसे पारित नहीं होना चाहिए । ये कानून नियम अनुसार है जिससे सम्मानीय पॉलिसी धारक एवं अभिकर्ताओं बुरी तरीके से प्रभावित होंगे जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।

IRDAI के काले कानून नियम अनुसार है

1 डी मेट अकाउंट के अंतर्गत पॉलिसी लेना।

2 कमीशन कम करने की साजिश

3 एजेंट्स पोर्ट बेल्टी

4 तीन जीवन बीमा कंपनियों में काम करने की छूट

जैसे हिटलर शाही वाले निर्णय  के विरुद्ध आज शाखा मंडला सैटेलाइट शाखा नैनपुर एवं डिंडोरी शाखा में अभिकर्ताओं  ने काले कपड़े एवं काला बैज लगाकर ना कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया । वक्ताओं ने कहा कि जीवन बीमा को यहां तक पहुंचाने में  अभिकर्ताओं ने अपना खून पसीना एक किया है । लेकिन केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते आज की स्थिति में 13 लाख से ऊपर अभिकर्ताओं का भविष्य से IRDAI के द्वारा अंधकार में धकेला कर देना जा रहा है

आज के इस काले कानून के विरोध में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आज के कार्यवाहक अध्यक्ष संतू लाल मरावी अध्यक्ष-सुनील कुमार कौशल, जोनल सेक्रेटरी- दिलीप तिवारी प्रवक्ता-कृष्ण कुमार तिवारी

 कोषाध्यक्ष सुनील पटेल सचिव फिरोज अहमद खान मीडिया प्रभारी दीपक कछवाहा सह सचिव संजय नामदेव

 संरक्षक सुरेंद्र हरदहा, महेंद्र पटेल ,सुरेश हरदाहा,

 सुरेश ,संत कुमार ,तुलसीराम प्रांजल नेमा,रंजीत पटेल,प्रसन्न, संतोष,अशोक बरमैया, दया शंकर साहू संतोष, संदीप ,अधिक से अधिक संख्या में अभिकर्ता साथी आज के विरोध में शामिल हुए

No comments:

Post a Comment