दैनिक रेवांचल टाइम्स - सिवनी
नाम आवेदक- राजिक अंसारी निवासी बारापत्थर सिवनी
नाम अभियुक्त- गणाराम कटरे पंचायत सहायक विस्तार अधिकारी प्रभारी लेखा शाखा जनपद पंचायत सिवनी
ट्रैप दिनांक 30 सितंबर
दिनांक 27-09- 2022 को प्रार्थी राजिकअंसारी निवासी बारापत्थर ने लिखित शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में प्रस्तुत किया कि आवेदक सचिव के पद पर खुरई ब्लॉक बकोड़ी में पदस्थ है जिसकी वर्ष 2019 से 2021 तक की वेतन वृद्धि लगना है जो नहीं लगाई जा रही है उक्त कार्य के लिए जब प्रार्थी जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ आरोपी गणाराम कटरे से मिला तो उसके द्वारा वेतन वृद्धि लगाने के एवज में ₹10000 रिश्वत की मांग की गई जिसे आज लोकायुक्त टीम के द्वारा ₹10000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया दल में निरीक्षक स्वप्निल दास निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवम दल के अंदर शामिल है।

No comments:
Post a Comment