Breaking

revanchal times new

गांव गांव में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां हुई शुरू


दैनिक रेवांचल टाईम्स – शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हैं। जिला मुख्यालय समेत जिले के ग्रामीण इलाकों और कस्बों में मां दुर्गा पंडाल का जोर-शोर से निर्माण जारी हैं। इसे लेकर लोगों में अभी से उल्लास है। नवरात्रि को मनाने और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजन को लेकर अभी से आचार्यों से समय लेने का काम भी शुरू है।


शहर के अलग-अलग मोहल्ले की अलग-अलग समितियां अपने-अपने ढंग से मूर्तियों का निर्माण करवाती हैं या उन्हें खरीद कर पंडालों में स्थापित करवाती हैं।


इसी कड़ी में नव दुर्गा उत्सव समिति ग्राम फुलारा में भी जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है समिति सदस्यों के साथ साथ ग्रामीणों में भी भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश ने कुछ चिंता तो बड़ा दी है मगर माता के भक्तों में इसका कोई असर नहीं दिखता। 


भक्तों को कोई दिक्कत न हो इस लिए मुरम, बजरी आदि से व्यवस्था बनाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new