दैनिक रेवांचल टाईम्स –समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद जागे अधिकारी दिए जांच के आदेश, 2 सदस्य जांच टीम में एक उपयंत्री योगेंद्र कुमार जिनके ऊपर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है व दूसरे तेजूलाल उईके शामिल हैं जिन्हें 7 दिनों में जांच रिपोर्ट जनपद पंचायत में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
यह था पूरा मामला
ग्राम सभा की बैठक के दौरान सामने आया था मामला भष्टाचार देख भड़के ग्रामीण,कहीं तालाब गायब तो कहीं प्रधानमंत्री आवास के मकान गायब तो कहीं संबल कार्ड से नाम गायब हितग्राही लाभ से वंचित ग्रामीणों ने धारा ताल में जाकर देखा तालाब हितग्राही के खेत में कार्य हुआ ही नहीं था।
आदिवासी बहुमूल्य विकासखंड कुरई की ग्राम पंचायत सापापार में ग्राम सभा की बैठक के दौरान ग्राम पंचायत में पूर्व में हुए निर्माण कार्यों की जानकारी बैठक में मांगी गई तो रोजगार सहायक उषा राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषक धर्मदास नामक व्यक्ति के खेत में तालाब का निर्माण कराया एवं प्रधानमंत्री आवास से पिता एवं पुत्र दोनों को मकान स्वीकृत किए गए थे । रामदास बंजारा नामक व्यक्ति का संबल कार्ड से नाम हटाने की जानकारी पर ग्राम के नागरिक सरपंच सचिव व रोजगार सहायक पर भड़क उठे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के धरमदासनामक व्यक्ति के खेत में जाकर देखा गया तो धरातल मे तालाब ही नहीं बनाया गया। जिओ टेक कर राशि हड़प ली गई। इसी तरह सोकल एवं हरि दोनों पिता-पुत्र के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए,इमर्सी राठौर एक मकान बना कंप्लीट किया गया। लेकिन एक हरिदास राठौर मकान धरातल से ही गायब गायब मिला।
रामदास बंजारा की मृत्यु के बाद नहीं मिला मुख्यमंत्री जनकल्याण संभल योजना का लाभ
मृतक रामदास बंजारा का पुत्र दौलत बंजारा ने बताया कि रोजगार सहायक ने मृत्यु के पूर्व ही अपात्रकर दिया था जब राम दास की मृत्यु के पश्चात रामदास के पुत्र ने सचिव लक्ष्मीचंद डेहरिया एवं रोजगार सहायक उषा राठौर के पास पहुंचे तब उन्होंने कहां की यह पात्र हैं इन्हें योजना का लाभ मिलेगा लेकिन 8 दिन बाद पता चला कि रोजगार सहायक ने 1 साल पहले ही पात्र व्यक्ति को अपात्र कर दिया है यह जानकारी लगने पर लोग भड़क उठे।
ग्राम के ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की ग्रामीणों ने कहां की भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी सचिव रोजगार सहायक सचिव, उपयन्त्री के द्वारा पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच करने की मांग की इस दौरान बैठक में पंचायत इंस्पेक्टर ,इंजीनियर योगेन्द्र कुमरे, सरपंच ,सचिव एवं सोशल ऑडिटके कर्मचारी के अलावा ग्राम की बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष बैठक में भाग लेने पहुंचे इस दौरान रामसिंह चौहान आकाश परसराम जाधव राजकुमार श्रवण बबलू चौहान मनोज मसराम कल्लू पदम सिंह पार्वतीबाई अनीताबाई के अलावा भी सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। तालाब हितग्राही बिशनिया बाई ने बताया कि तालाब निर्माण के संबंध में हमें किसी प्रकार की भी जानकारी नहीं है। मेरा बेटा जब आम सभा में ग्राम पंचायत गया था तब पता चला कि धर्मचंद के खेत में तालाब बनाया गया जिसका जियो टैग भी हो चुका है। तत्काल बेटा घर आकर धर्मचंद की पत्नी बिशनिया बाई को जानकारी दी कि अपने खेत में तालाब बन चुका है तब बिशनिया बाई ग्राम सभा में पहुंचकर रोजगार सहायक पर भड़क उठी एवं ग्रामीण एवं रोजगार सहायक मौका देखने धारातल पहुंचे तो पता चला कि रोजगार सहायक ने दूसरे कृषक के खेत में बनाया गया तालाब बताने लगी लोग जमकर भड़क उठे एवं रोजगार सहायक सचिव लक्ष्मी डेहरिया उपयंत्री योगेंद्र कुमरे जो भ्रष्टाचार में लिप्त है जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की ग्रामीणों में आक्रोश है, ग्रामीणों का आरोप है की भ्र्ष्टाचार में लिप्त उपयंत्री को ही जाँच अधिकारी बनाया गया है। अब हम मंगलवार को जन सुनवाई में कलेक्टर साहब से निवेदन करँगे की दोषी से जाँच न हों निष्पक्षता से जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
अब सवाल उठता है
1 जब तालाब निर्माण हो रहा था तो उपयंत्री जांच करने नहीं पहुंचे।
2 पंचायत समन्वयक को कैसे पता नहीं चला
3 सचिव का कहना है की मुझे इस बारे में कुछ नही पता तो मस्टर रोल में किसके हस्ताक्षर होते हैं।
4 क्या जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी जांच करने नहीं जाते।

.jpeg)


No comments:
Post a Comment