रेवांचल टाईम्स - धरना स्थल पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी दो दिनों के दौरान आज तक नही पहुँचे
मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेभा झिघराघाट बुढनेर नदी के किनारे विभिन्न माँगो को लेकर ग्राम वासियों के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन दो दिनों से जारी रखे है। धरना स्थल पर आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने नही पहुँचे हैं। बता दें कि ग्रामीणों द्वारा पाँच सूत्रीय माँगो को लेकर महिला, पुरुष अधिक से अधिक संख्या में दो दिनों से रात दिन से शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं अनशन में डटे हुए हैं। लोगों ने बताया कि जब तक हमारी माँगे पूरी नही होगा अनशन निरंतर जारी रहेगा। बता दें कि ग्राम पंचायत ठेभा सरपंच सुश्री तृप्ति पंद्रो ने ग्रामवासियों के साथ धरना प्रदर्शन एवं अनशन में दिन और रात बैठी हुई है। सुश्री तृप्ति पंद्रो ने बताया कि लंबे अरसे से यह मांग की जा रही है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दी जा रही है। इस कारण से 10 सितम्बर से संपूर्ण ग्राम सहित आसपास के ग्रामीणों के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन पर डटे हुए हैं।
धरना स्थल पर पहुंचे पुलिस प्रशासन
प्रशासनिक तौर से शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचे लेकिन धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार बात नही किये। इस प्रकार धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कलेक्टर धरना स्थल पर नहीं पहुंचेगी धरना प्रदर्शन और अनशन बंद नहीं करेंगे।
समर्थन देने पहुंचे ग्राम पंचायत करेगाँव सरपंच और ग्राम पंचायत चाबी उपसरपंच
वही जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत करेगाँव सरपंच एवं ग्राम पंचायत चाबी उपसरपंच धरना स्थल पर पहुँच कर माँगो के विषय में चर्चा करते हुए उन सभी माँगो को जायज बताये और सब मिलकर एक साथ धरना प्रदर्शन एवं अनशन करने के लिए समर्थन दिये। इस प्रकार से आसपास के सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने इन सभी माँगो के प्रति समर्थन देने के एक जुटता होने की बात कही गई है।
इनका कहना है
ग्राम ठेभा में धरना प्रदर्शन 10 सितम्बर से निरंतर दो दिनों से जारी है। लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर किसी भी प्रकार से सुध लेने नही पहुँचे है। ग्राम ठेभा झिघराघाट बुढनेर नदी किनारे कलेक्टर महोदया जी धरना प्रदर्शन में जब तक नहीं पहुंचेगी। मैं ग्राम वासियों के साथ धरना प्रदर्शन एवं अनशन में डटे रहूंगी और जब तक हमारी मांगे पूर्ण नही होगी धरना प्रदर्शन एवं अनशन बंद नहीं करेंगे।
तृप्ति पंद्रो
सरपंच ग्राम पंचायत ठेभा
जनपद पंचायत मोहगाँव
.jpeg)

No comments:
Post a Comment