मण्डला 11 सितम्बर 2022
मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति द्वारा हिन्दी
महोत्सव 2022 का आयोजन 12 सितंबर से प्रारंभ किया
जाएगा। इस वर्ष तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव नए स्वरूप व आकर्षक ढंग से आयोजित होगा।
निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान, नाट्य मंचन व पुस्तक प्रदर्शनी मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के
अध्यक्ष एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन
राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव में तत्कालिक निबंध लेखन, तत्कालिक भाषण व हिन्दी साहित्य, व्याकरण व
भाषा विज्ञान पर केन्द्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होंगी। हिन्दी
महोत्सव का इस बार विशेष आकर्षण विवेचना रंगमंडल द्वारा प्रेमचंद, हरिशंकर परसाई व सुनील गंगोपाध्याय की कृतियों पर नाट्य मंचन होगा। हिन्दी
महोत्सव में पहली बार साहत्यिक पुस्तकों की प्रदर्शनी भी संयोजित की गई है।
हिन्दी महोत्सव का उद्घाटन के अवसर पर हवाबाग महाविद्यालय
की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती शुक्ला मुख्य अतिथि होंगी। इस दिन तत्कालिक
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता की शुरूआत में तीन विषय
घोषित किए जाएंगे, जिनमें से किसी एक विषय पर
प्रतिभागियों को 200 शब्दों में अपने विचार व्यक्त
करने होंगे। विवेचना रंगमंडल के कलाकार हरिशंकर परसाई की व्यंग्य रचना ’भगत की गत’
की नाट्य प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता में नियमित व संविदा
कर्मियों के साथ बाह्यसेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित कार्मिक भी भाग ले
सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में जबलपुर स्थित विद्युत कंपनियों के नियमित व संविदा
कार्मिकों के अलावा बाह्यसेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित कार्मिक भी भाग ले
सकेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान
प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान
किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment