BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रशासन की सुस्ती से बढ़ गया पिंडरई ग्राम पंचायत का खूनी संघर्ष.....पहले दर्ज होता मामला तो ना होते दोंनो पक्ष के लोग घायल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 5, 2022

प्रशासन की सुस्ती से बढ़ गया पिंडरई ग्राम पंचायत का खूनी संघर्ष.....पहले दर्ज होता मामला तो ना होते दोंनो पक्ष के लोग घायल...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत पिंडरई में पुलिस की लापरवाही के चलते भड़के दंगे वही जानकारी के अनुसार, पूर्व उपसरपंच व नवनिर्वाचित सरपंच में संघर्ष, अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद जमकर चली रॉड, लाठी एवं तलवार

मंडला जिले में वैसे तो आए दिन विवादों की खबर सामने आती रहती है, परंतु ऐसा मामला पहली बार आया है जहां अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो जाए। ऐसा ही एक मामला पिंडरई ग्राम पंचायत का सामने आया है, जहां रविवार को पूर्व उपसरपंच एवं वर्तमान सरपंच के बीच जमकर लाठी, रॉड एवं तलवारें चल गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वही मगर जब एक पक्ष अपराध दर्ज करने गया तो वहाँ पुलिस प्रशासन सिर्फ मामला करने में लगी रही और पीड़ित पक्ष की तरफ से अपराध दर्ज नही हो सका जिसके कारण सोमवार की सुबह एक बार फिर जमकर समझौता लाठी,रॉड एवं तलवारें चल गई। जिसमें  देवेंद्र जैन उनके पड़ रहा है। कि जब दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था तब लोग खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। वहीं पुलिस भी मामले में मूक दर्शक बनी रही और मामले को शांत करने में लगी रही जिसके पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट नही लिखी गई जिसके कारण आज एक बार फिर खूनी संघर्ष जमकर पिंडरई की सड़कों में वही प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है।


ग्राम पंचायत में हुये पुराने भ्रष्टाचार के खुलासे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष...


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जानकारी जमकर लाठी रॉड चली जिसमें दोनों पक्ष के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुये जिन्हें मंडला रिफर कर दिया गया है वही उपसरपंच द्वारा पंचायत निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है । वर्तमान सरपंच उनकी पोल न खोल दे उसका डर उन्हें सता रहा है। इसलिए वे पिछले कई दिनों से विवाद पर उतारू है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइस दी जिसके बाद मामला शांत हो गया था। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले को संज्ञान में लिया है।मगर अपराध दर्ज नही होने के कारण आज कल का विवाद गंभीर रूप ले लिया और खूनी संघर्ष में बदल गया।



यात्री प्रतिक्षालय को हटाने को लेकर विवाद बढ़ा


 वही मिली जानकारी अनुसार पिंडरई ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच एवं उपसरपंच के द्वारा अतिक्रमण कर यात्रि प्रतिक्षालय का निर्माण करा दिया गया था। जिसे वर्तमान सरपंच एवं पंचों द्वारा बस स्टैंड से प्रतिक्षालय को हटाना चाहते थे। जिसको लेकर पूर्व उपसरपंच ने सरपंच सहित उनके साथ विवाद शुरू हुया जिसमें पहले दिन भी जमकर कर मारपीट हुई ।मगर अपराध दर्ज नही होने के कारण दूसरे खूनी संघर्ष हुया जिसमें दोनों पक्षों को मिलकर 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुये जिसमें दौड़ा-दौड़ा कर पीटाई कर दी। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा है।


ये हुये घायल गंभीर रूप से घायल


प्रमोद सिंह राजपूत देवेंद्र जैन राकेश जैन देशु जैन सुखदेव केवट संदीप अवधवाल आनद अवधवाल आशीष अवधवाल विकास तिवारी शोभित तिवारी दीपक तिवारी निहाल राजपूत सुधीर नामदेव एवं अन्य दोंनो के लोग घायल हुये है। जो जिला हॉस्पिटल मंडला में रिफर किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment