रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड नैनपुर की ग्राम पंचायत में लोगों द्वारा किये गए सरकारी संपत्ति में नवनिर्मित सरपंच और स्थानीय जनता ने हटाने को लेकर दो पक्षों भिंड़त हो गई और जिसमे लाठी रॉड तलवार लेकर रोड़ में आ गए और पिंडरई पुलिस मौके रहते हुए भी मूक दर्शक बनी रही और जब वाद विवाद होने के बाद पुलिस से दोनों पक्षों को समझाईश देकर छोड़ दिया वही दूसरे दिन यानि आज पिंडरई में दोबारा फिर से आपस में लोग भीड़ गये हुए जानलेवा हमला जिसमे जानकारी के अनुसार आठ लोगों को घायल होने की जानकारी मिल रही है वही गंभीर रूप से घायल हुए देवेंद्र जैन, दिशांत जैन और राकेश जैन को मंडला रेफर कर दिया गया है
ग्राम वासियों का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है अगर कल ही जिला पुलिस प्रशासन अगर कार्यवाही कर FIR करता तो यह घटना आज दोबारा नहीं घटती अजाक थाना व पुलिस की लापरवाही ही इस घटना का कारण है।
वही आपसी विवाद के चलते नगर में धारा 144 लगा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:
Post a Comment