रेवांचल टाईम्स - भुआबिछिया, शिक्षक दिवस के खास अवसर में अध्यनरत छात्र छात्राओं के द्वारा संस्था में अस्सिटेंट प्रोफ़ेसर शंकर लाल धुर्वे मुकेश ताराम का बच्चों ने स्वागत किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों के द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति किया गया एवं भेंट स्वरुप बच्चों ने गुलदस्ते एवं पेन भेंट किया गया विद्यार्थियों के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव के अवसर पर शिक्षक दिवस अत्यंत हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुक बैंक के विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों की भूमिका में रहकर उपस्थित विद्यार्थियों को पढ़ाया गया तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा आत्माराम फुले एवं ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर सर्वपल्ली के योगदान एवं महात्मा ज्योतिबा फुले आत्माराम पुले के त्याग एवं बलिदान पर उद्बोधन विद्यार्थियों के माध्यम से दिया गया शोषित तथा वंचित वर्ग के लोगों के ऊपर इतिहास में शिक्षा से वंचित करने के कारण वर्तमान परिदृश्य में राजनीतिक सामाजिक एवं शैक्षणिक स्तर पर चिंतन किया गया। तत्पश्चात कोया बुक बैंक के उद्देश्य पर चर्चा की गई।आपको इस संस्था की खास बात बता दें यह संस्था आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के भुआ बिछिया जिला मंडला में संचालित है और संस्था में किसी भी वर्ग जाति धर्म का छात्र व्यक्ति आकर तैयारी कर सकता है संस्था में उन गरीब पिछड़े और जरुरतमंद बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है जिसमें UPPSC NEET MPPSC SSC बैंक पटवारी शिक्षक भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी यहां करायी जाती है बच्चों को पढ़ने के लिए बुक बैंक में मुफ्त पुस्तक नोट्स मासिक पत्रिका एवं दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध करायी जाती है एवं समय समय पर बच्चो को स्किल डेवलपमेंट एवं मोटिवेशनल क्लास भी लगायी जाती है ताकि बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा बाहर आ सके। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से बच्चे शैक्षणिक रूप से कमजोर एवं आत्मविश्वाश की कमी के कारण स्किल डेवलपमेंट एवं मोटिवेशनल क्लास की बहुत जरूत होती है। क्यूंकि हम सभी को विदित है कि जिस तरह कुम्हार मिटटी को जैसा चाहे वैसा आकार देने में सक्षम होता है, उसी तरह सुनार सोना चांदी को जैसा चाहे वैसा आकार दे सकता है ठीक उसी तरह दुनिया में सिर्फ शिक्षक के पास ही वो कला है, जो मिट्टी को सोने में बदल सकती है विद्यार्थी को जैसे चाहे उस दिशा में मोड़ सकता है ।और आज के वर्तमान समय में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में गरीबी और आर्थिक कमी के कारण प्रतिभावान बच्चे बड़े शहर में पढ़ने नहीं जा सकते उनको अच्छी पत्रिकाएं उपलब्ध नहीं हो पाती बड़े बड़े कोचिंग संस्थान के नोट्स उपलब्ध नहीं हो पाते ऐसे में शिक्षा की ताकत समझने वाले लोगों ने गरीब पिछड़े वंचित लोगों के लिए यह संस्थान वरदान से कम नहीं है यहां पर उन्ही बच्चों के सपने को साकार करने उनके सुनहरे भविष्य के लिए यह संस्थान मील का पत्थर साबित होगा । संस्था 14 अप्रैल 2022 में इसकी शुरुवात हुई और आज इतने कम समय में कोया बुक बैंक एवं कॅरियर मार्गदर्शन केंद्र में 60-70 बच्चे संस्था में अध्यन्नरत हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपने सुनहरे भविष्य के लिए अध्यन्नरत हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं । कोया बुक बैंक एवं करियर मार्गदर्शन केंद्र में बच्चे आकर निःशुल्क तैयारी कर सकते हैं ।
Monday, September 5, 2022
Home
adivasi jila mandla
bhua bichhiya
कोया बुक बैंक एवं कॅरियर मार्गदर्शन केंद्र भुआ बिछिया में मनाया गया शिक्षक दिवस...
कोया बुक बैंक एवं कॅरियर मार्गदर्शन केंद्र भुआ बिछिया में मनाया गया शिक्षक दिवस...
Tags
# adivasi jila mandla
# bhua bichhiya
Share This
About digital bharat
bhua bichhiya
Labels:
adivasi jila mandla,
bhua bichhiya
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment