रेवांचल टाईम्स -आत्मा योजना अंतर्गत प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान में कृषि अधिकारियों द्वारा कृषकों को ब्रम्हास्त्र बनाना सिखाया गया । उपसंचालक कृषि मधु अली एवं सहायक संचालक कृषि देवेंद्र कुमार बारस्कर के मार्गदर्शन में ग्राम पुतर्रा विकास खंड नैनपुर में चौपाल लगाकर ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर आत्मा रायसिंह सोलंकी ,मोहित गोल्हानी द्वारा उपस्थित महिला एवं पुरुष कृषको को कीट एवं रोगों से बचाव के लिए प्राकृतिक में पाई जाने वाली विभिन्न पौधों की पत्तियां जैसे नीम की पत्ती 5 किलो सफेद धतूरा की पत्ती 2 किलो, सीताफल की पत्ती 2 किलो करन्ज की पत्ती 2 किलो अमरूद की पत्ती 2 किलो, अरंडी की पत्ती 2 किलो,पपीते की पत्ती 2 किलो सभी प्रकार की पत्तियों को बारीक पीसकर देशी गाय का गौ मूत्र 10 लीटर उपरोक्त में से कोई 5 बनस्पतियो का गुदा गो मूत्र में घोलिये ओर ढक कर रखें तथा बर्तन में उबाले 4 उबाल लगातार होने पर तथा 48 घंटे रखने पर कपड़े से छान लें ओर ढ़ककर रखें । ब्रम्हास्त्र तैयार हो जाता है 100 ली पानी मे 2से 3 लीटर ब्रम्हास्त्र मिलाकर छिड़काव करें ।इसे 6 महीने तक रख सकते है । इसके साथ जीवामृत बनाकर किसानों को सिखाया गया कि अभी धान की फसलो में किसान भाई उपयोग कर सकते प्राकृतिक कृषि में जो जो साम्रगी उपयोग की जाती है उनके महत्व बताये गये नीमास्त्र, दस्परणी अर्क बनाने की जानकारी दी गई फसलों का अवलोकन कर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।।
Saturday, September 10, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
किसानों को प्राकृतिक रूप से निर्मित खाद, एवं कीटनाशक बनाना सिखाया गया आसान तरीके से...
किसानों को प्राकृतिक रूप से निर्मित खाद, एवं कीटनाशक बनाना सिखाया गया आसान तरीके से...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment