BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय मॉडल स्कूल को बना दिए नरक जिले के सरकारी स्कूलों में हरओर गंदगी का अंबार जिले की लचर शिक्षा का व्यवस्था का जिम्मेदार कौन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 10, 2022

शासकीय मॉडल स्कूल को बना दिए नरक जिले के सरकारी स्कूलों में हरओर गंदगी का अंबार जिले की लचर शिक्षा का व्यवस्था का जिम्मेदार कौन....





रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में शिक्षा, स्वाथ्य में चल रहा है खुल कर खिलबाड़, पूरे देश जहाँ स्वछता को लेकर देश अनेक मुहिम और योजनाएं संचालित और उसके लिए लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रहे है और ये मुहिम के तहत लोग आज कोरोना जैसी बीमारी को मात दी पर आज भी पढे लिखे लोग स्वच्छता का माजक बना दिया है। 

         देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ! सभी नई नई झाड़ू  लेकर साफ सफाई कि अलख जगा रहे है स्वछता अभियान कि सच्चाई क्या है इसकी जमी हकीकत मंडला जिले के विकास खंड वीजा दांडी में स्वच्छता की अभियान की धज्जियां उड़ा रहे है और देखने को मिला है कि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गंदगी ऐसी कि लोग भों नाक सिकोड़ ले ऐसी गंदगी के बीच बच्चे  अध्ययन कर भविष्य संवार रहे आरो मशीन के पास गंदगी इतनी कि पानी पीते ही उल्टियां हो जाये तस्वीर सब बयां कर रही है कि स्वच्छता अभियान चारो कोना चित है टंकी में भरा पानी गंदा मटमैला है यह पानी पीकर बच्चे संक्रमण  बीमारी के चपेट में आ सकते है जिससे सर्दी खांसी निमोनिया उल्टी दस्त और पेट कि बीमारी के शिकार हो सकते और गंदगी के कारण कभी भी कोई बड़ी बीमारी पैर पसार सकती है बच्चे पालक निजात पाने सीख चिल्ला रहे है पर को सुनने वाला नहीं है।

            इस गंदगी के कारण स्कूल में पढने वाले नोनिहालो का बुरा हाल आज स्कूलों की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है और जिम्मेदार आख़िर बड़ी घटना के बाद ही क्यों नीद से जागते है और इन्हें जगाने के लिए किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या मीडिया की आवश्कता क्यों पड़ती अपना कर्तव्यों का निर्वहन के लिए...

No comments:

Post a Comment