BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गणेश प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी भीड़ कहीं सामूहिक तो कहीं अलग अलग हुए विसर्जन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 10, 2022

गणेश प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी भीड़ कहीं सामूहिक तो कहीं अलग अलग हुए विसर्जन...



रेवांचल टाइम्स - मवई 'दिनांक 9 सितंबर 2022 दिवस शुक्रवार -मवई क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्य दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हो गया ।सभी गणेश पंडालों में 1 दिन पूर्व हवन पूजन कर कन्या भोज कराया गया ।पंचमुखी हनुमान मंदिर में कन्या भोज का कार्यक्रम विसर्जन के दिन ही कराया गया ।नया बाजार आमा टोला एवं कुछ घरों में विराजित गणेश प्रतिमा 'पंचमुखी हनुमान मंदिर की गणेश प्रतिमा और बस स्टैंड स्थित गणेश प्रतिमाओं की सामूहिक विसर्जन यात्रा निकाली गई ।डीजे की धुन में गुलाल से सराबोर हुए नव युवकों एवं बच्चों को थिरकते देखा गया | 

   लगभग 2 किलोमीटर दूर लिल्लारी नदी तक विसर्जन की यात्रा चली ।यात्रा में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही ।शाम के 7:00 बजे तक प्रतिमा विसर्जन का कार्य सानंद संपन्न हुआ |

No comments:

Post a Comment