BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजयुमो ने मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान व वृक्षारोपण। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 18, 2022

भाजयुमो ने मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान व वृक्षारोपण।


दैनिक रेवांचल टाईम्स –भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर उत्तर एवं दक्षिण मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस शनिवार को जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के रूप में मनाया, जो पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर व भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले के नेतृत्व में 17 सितम्बर से महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक वृृहद रूप में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस सेवा पखवाड़े में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नगर उत्तर मंडल द्वारा केंद्रीय विद्यालय डूंडा सिवनी एवं नगर दक्षिण मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां कई किस्म के पौधों का जिले के २५ मंडलों और पंचायतों में हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत हजारों वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद सिवनी-बालाघाट डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेम तिवारी, सिवनी जनपद अध्यक्ष किरण भलावी, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, भाजपा जिला मंत्री संजू मिश्रा, सांसद सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रूपचंद मोहनानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर उत्तर अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े, नगर दक्षिण मंडल अघ्यक्ष ऋषभ चौरसिया, कबीर वार्ड के पार्षद संजय भलावी, नगर मंडल के महामंत्री अजय बाबा पांडे, नगर के उपाध्यक्ष राज ठाकुर, नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्केश रजक, विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजू यादव, सांसद प्रतिनिधि पंकज बिसेन, राहुल खरे, अर्जुन तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजा बघेल, जिला महामंत्री लवकेश त्रिवेदी, भाजयुमो नगर महामंत्री शुभम राजपूत, युवा मोर्चा के नगर के महामंत्री विशाल यादव, करकोटी मंडल अध्यक्ष रवि सनोडिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंत्री चंचल पटवा, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंत्री रोहित साहू, मीडिया प्रभारी आलोक राज, आयुष, रिसर्च पॉलिसी के प्रभारी हर्ष अग्रवाल, खुशेन्द्र पवार, रोहित साहू, अभिषेक बघेल, गौरव, विक्रांत, नितिन, नरेन्द्र सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।

No comments:

Post a Comment