दैनिक रेवांचल टाईम्स –जिला पंचायत सिवनी के क्षेत्र क्रमांक -2 से निर्वाचित | जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोडिया द्वारा कलेक्टर सिवनी को पत्र लिख | अतिवृष्टि के कारण मक्के की फसल को हुए नुकसान के संबंध में उचित कार्यवाही करने के लिए ध्यान आकर्षित कराया गया है । लिखे पत्र में घनश्याम ने बताया कि सिवनी तहसील में 60 से लेकर 90 प्रतिशत किसानों ने मक्के की फसल लगाई थी लेकिन अधिक बारिश होने से फसल को भारी नुकसान हुआ है । घनश्याम ने मांग की है कि फसल की क्षति का आकलन करने हेतु शीघ्र | सर्वे दल गठित कर किसानों को मुआवजा एवं बीमित फसलों का बीमा क्लेम | प्रदान करने की कार्यवाही करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाये ताकि किसानों को आर्थिक मद्द मिल सके ।
