BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. के विशेष प्रयासों से शत-प्रतिशत आयुष्‍मान कार्डो के लक्ष्‍यों की हो रही पूर्ति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 1, 2022

कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. के विशेष प्रयासों से शत-प्रतिशत आयुष्‍मान कार्डो के लक्ष्‍यों की हो रही पूर्ति...



रेवांचल टाईम्स - मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गुना, राघौगढ़ एवं बमोरी द्वारा निर्धारित लक्ष्‍य से अधिक बनाये गये हैं आयुष्‍मान कार्ड,

कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाने का प्रतिदिन का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है। जिसकी वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं। संबंधित मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी प्रतिदिन लक्ष्‍य के विरूद्ध अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद आरोन में निर्धारित 100 लक्ष्‍य के विरूद्ध 42 आयुष्‍मान कार्ड बनाये गये हैं। इसी प्रकार नगर परिषद चाचौड़ा में 200 लक्ष्‍य के विरूद्ध 58, नगर परिषद कुंभराज में 100 लक्ष्‍य के विरूद्ध 07, नगर पालिका गुना में 300 लक्ष्‍य के विरूद्ध 122, नगर पालिका राधौगढ़ में 200 लक्ष्‍य के विरूद्ध 153, नगर परिषद मधुसूदनगढ़ में 100 लक्ष्‍य के विरूद्ध 21, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बीनागंज द्वारा 500 लक्ष्‍य के विरूद्ध 310, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बमोरी द्वारा 500 लक्ष्‍य के विरूद्ध 745, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी आरोन द्वारा 400 लक्ष्‍य के विरूद्ध 326, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी राधौगढ़ द्वारा 500 लक्ष्‍य के विरूद्ध 546, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुना ग्रामीण द्वारा 500 लक्ष्‍य के विरूद्ध 679 आयुष्‍मान कार्ड बनाये गये हैं। 

कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा लगातार आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

No comments:

Post a Comment