BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कराहल (श्योपुर) में पीएम के मुख्य आतिथ्य में स्वयं सहायता समूहों का वृहद सम्मेलन आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति...भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है-श्री मोदी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 17, 2022

कराहल (श्योपुर) में पीएम के मुख्य आतिथ्य में स्वयं सहायता समूहों का वृहद सम्मेलन आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति...भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है-श्री मोदी

 



रेवांचल टाईम्स - देश के प्रधानमंत्री ने श्योपुर सहित चंबल-ग्वालियर अंचल के सभी लोगों का गौरव बढ़ाया-श्री तोमर

कुनो में चीतों के रूप में प्रदान सौगात से क्षेत्र एवं जनता की तकदीर बदलेगी


श्योपुर जिले के कराहल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आज स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का वृहद सम्मेलन हुआ। इसमें एसएचजी की हजारों महिला-सदस्यों वसामुदायिक संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया, जिन्हें दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है।जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है। म.प्र. में पंचायत चुनावों में 17 हजार महिलाएं विजयी हुई है, ये बड़े बदलाव का संकेत हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कुनो राष्ट्रीय अभयारण्य में नामीबिया से चीते बुलाकर ऐतिहासिक सौगात देकर श्योपुर सहित चंबल-ग्वालियर अंचल के सभी लोगों का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुनो में चीतों के रूप में प्रदान की गई सौगात से इस क्षेत्र व जनता की तकदीर बदलेगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि8 वर्षों में एसएचजी सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है। आज पूरे देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक बहन इस अभियान से जुड़े। श्री मोदी ने कहा कि गांवों की अर्थव्यवस्था में, महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए, उनके लिए नई संभावनाएं बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। श्वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्टश् के माध्यम से हम हर जिले के लोकल उत्पादों को बड़े बाज़ारों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सितंबर का ये महीना देश में पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। भारत की कोशिशों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पोषक-अनाज वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। श्री मोदी ने कहा कि देश में 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर, 9 करोड़ से ज्यादा उज्जवला के गैस कनेक्शन देकर और करोड़ों परिवारों में नल से जल देकर सरकार ने उनका जीवन आसान बनाया है। वर्ष 2014 के बाद से ही देश, महिलाओं की गरिमा बढ़ाने, महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान में जुटा हुआ है। शौचालय के अभाव में जो दिक्कतें आती थीं, रसोई में लकड़ी के धुएं से जो तकलीफ होती थी, वो आप अच्छी तरह जानती हैं। श्री मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण उन्हें समाज में भी उतना ही सशक्त करता है। हमारी सरकार ने बेटियों के लिए बंद दरवाजे को खोल दिया है। बेटियां अब सैनिक स्कूलों में भी दाखिला ले रही हैं, पुलिस कमांडो भी बन रही हैं और फौज में भी भर्ती हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment