मण्डला 17 सितम्बर 2022
म.प्र. प्रशासन के निर्देशानुसार ’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ अंतर्गत 17 सितम्बर 2022 से जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन प्रारंभ
हो गए हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ
वितरित किए जाएंगे। प्रथम चरण 18 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक तथा द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित क्लस्टर में
उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
19 को यहां लगेंगे शिविर
मंडला जनपद के अंतर्गत प्रथम चरण में 19 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत खारी, लिंगामाल,
मोहगांवचक, सिंगारपुर, पौंड़ीमाल,
झालपानी, पटपरसिंगारपुर, खुक्सर तथा उमरिया में शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर पंचायत मुख्यालयों में
आयोजित होंगे। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2022 को जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम पंचायत रामनगर, भावामाल, लफरा, मोचा, चरगांव, मांद, माधोपुर, अंजनिया, औरई, केवलारी, कोको, चौरंगामाल तथा सिझौरा में शिविर लगेंगे। 19 सितम्बर को जनपद पंचायत मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरदर्रा, ठेभा, पलेहरा तथा रैयगांव में, जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत पाठासिहोरा में, जनपद पंचायत मवई के ग्राम पंचायत बर्रई, नंदराम, दाढी, कुम्हली, मोहगांव रैयत, भानपुर, घुटास, बीजा, सिंघौरी तथा मुड़ियारिचका
में शिविर लगाए जाएंगे। जनपद पंचायत निवास के ग्राम पंचायत मेढी, भलवारा, जंगलिया तथा भीखमपुर में, जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत सहजर, सुरेहली, दुलादर तथा कचनारी में शिविर लगेंगे।

No comments:
Post a Comment