BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ वृक्षारोपण कलेक्टर ने बरबसपुर आंगनवाड़ी केन्द्र की देखी व्यवस्थाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 17, 2022

स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ वृक्षारोपण कलेक्टर ने बरबसपुर आंगनवाड़ी केन्द्र की देखी व्यवस्थाएं

 



 

मण्डला 17 सितम्बर 2022

            मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानके अंतर्गत 17 सितम्बर को जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ग्राम बरबसपुर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर फलदार पौधा लगाया। श्रीमती सिंह ने महिलाओं से संवाद कर आजीविका मिशन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होने स्व-सहायता समूह की दीदियों से चर्चा करते हुए बैंक लिंकेज के बारे में भी जाना।

 

बरबसपुर आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाएं देखी

 

            कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान बरबसपुर आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने दर्ज बच्चों में कुपोषण स्तर के बारे में चर्चा करते हुए उनके वजन एवं ऊँचाई का परीक्षण कराया। श्रीमती सिंह ने पोषण आहार वितरण, पोषण वाटिका के बारे में भी जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोषण माह अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दें। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र में जल की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment