मण्डला 17 सितम्बर 2022
प्रदेश में 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडला जिले में भी 17 सितंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर
जिले की सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किये गए अभियान के अंतर्गत शिविरों में
केंद्र एवं राज्य सरकार की चिन्हित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही चिन्हित हितलाभ वितरण भी किया गया। पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में शासन
की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त
किए गए तथा उनकी पात्रता का परीक्षण करने के उपरांत हितलाभ वितरित किया गया। इसी
प्रकार 17 सितंबर को मंडला जिले की सहायता समूह की महिलाओं द्वारा
वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शासकीय
कार्यालयों के परिसर, आवासीय परिसर, नर्मदा तट,
अमृत सरोवर के किनारे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment