BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया सीएम राईज स्कूल परिसर को सुव्यवस्थित बनाएं , औचक निरीक्षण में कलेक्टर के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 1, 2022

बिछिया सीएम राईज स्कूल परिसर को सुव्यवस्थित बनाएं , औचक निरीक्षण में कलेक्टर के निर्देश





 

मण्डला 1 सितम्बर 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया क्षेत्र के दौरे के तहत बिछिया के सीएम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित किया कि सीएम राईज स्कूल के परिसर में आदर्श स्तर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिसर में पौधे लगाएं। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों से विज्ञान के प्रोजेक्ट बनवाएं तथा कक्षाओं एवं परिसर में लगाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रारंभ होने के बाद पहला पीरियड विज्ञान या गणित का रखें। श्रीमती सिंह ने प्राचार्य से कक्षाओं में अध्ययन, किताब वितरण तथा बिल्डिंग मरम्मत के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, एसीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस मनोज धुर्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

राम्हेपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण

 

            कलेक्टर ने राम्हेपुर के निरीक्षण के दौरान स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में हुए जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल-जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता से नाराजगी जाहिर की तथा सम्बंधित कॉन्ट्रेक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। श्रीमती सिंह ने राम्हेपुर आंगनवाड़ी केन्द्र एवं प्राथमिक शाला का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिक्षकों से कक्षाओं में उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय सरपंच से चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ घर-घर जाकर अपनी पंचायत के सभी बच्चों को शतप्रतिशत स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से चर्चा करें। कलेक्टर ने इस दौरान ग्रामीणों से भी बात की तथा उनसे पानी, बिजली तथा राशन की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने नल-जल योजना के हितग्राही के घर-घर जाकर जल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का परीक्षण भी किया।

 

तालाबों में मत्स्य बीज वितरण

 

            बिछिया क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने चंगरिया और आसपास के क्षेत्र में बने पुष्कर धरोहर तालाबों में मत्स्य बीज का वितरण किया। उन्होंने इस दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को मत्स्य पालन से आय बढ़ाने के संबंध में जरूरी जानकारी भी दी। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को मछली पालन संबंधी प्रक्रिया एवं जरूरी सुझाव भी दिए।

 

रतनपुर में प्राकृतिक खेती पर किसानों से हुई बात

 

            गुरूवार को बिछिया अनुविभाग के दौरे के तहत कलेक्टर ने रतनपुर तथा बरखेड़ा ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने रतनपुर में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान से बात की तथा उनके घर जाकर किसान द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक खाद को देखा। उन्होंने किसान से जैविक खेती
, जैविक खाद निर्माण, बीज उपचार करने आदि के बारे में जानकारी लेते हुए उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि सभी किसान संगठित होकर प्राकृतिक खेती करें तथा रतनपुर गाँव की पहचान प्राकृतिक खेती के लिए स्थापित करें। उन्होंने बरखेड़ा में प्राकृतिक खेती करते हुए एवं कोदो-कुटकी का उत्पादन करने वाले किसानों से मुलाकात की। 


No comments:

Post a Comment