मण्डला 1 सितम्बर 2022
1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह का
आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित जिले
की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं परियोजनाओं में पोषण माह के आयोजन के लिए जागरूकता
रैली, शपथ, कार्यशाला एवं अन्य
गतिविधियों का आयोजन किया गया। रानी अवंती केन्द्र क्रमांक-1 में राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रानी अवंती
केन्द्र क्रमांक-1 से मूल शाला-रैडक्रॉस
चौराहा-स्टेडियम ग्राउंड-जनपद पंचायत-नेहरू पार्क-कलेक्ट्रेट-बैगा-बैगी चौक से
होते हुए नेहरू स्मारक मे समाप्त हुई। पोषण माह के दौरान अनेक आंगनवाड़ी केन्द्रों
में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए। पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर विभागीय अमले ने
पोषण माह के दौरान होने वाले आयोजनों की जानकारी दी।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment