मण्डला 1 सितम्बर 2022
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 4 सितम्बर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री
बिसाहूलाल सिंह 4 सितम्बर को दोपहर 1 बजे परासी जिला अनूपपुर से रवाना होकर सायं 5 बजे मंडला पहुंचेंगे तथा मंडला में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 5 सितम्बर को प्रातः 11 बजे अतिवृष्टि से
प्रभावित व्यक्तियों की सहायता एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे
दोपहर 2 बजे मंडला से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment