BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 1, 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

 



 

मण्डला 1 सितम्बर 2022

            केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 2 सितम्बर 2022 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 2 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे जबलपुर से मनेरी जिला मंडला के लिए रवाना होंगे एवं 11:30 बजे मनेरी पहुंचकर हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण एवं एससी बालिका छात्रावास का शुभारंभ तथा केन्द्र, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे निवास में नगर पंचायत भवन में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायं 4:15 बजे बम्हनी पहुंचकर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन कार्यक्रम तथा ग्राम पंचायत कटंगसिवनी, मोहगांव, पाडरवानी की नल-जल योजना का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे बम्हनी से जेवरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे।

            केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 3 सितम्बर को प्रातः 8:30 बजे जेवरा से चिरईडोंगरी के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 11 बजे चिरईडोंगरी पहुंचकर तहसील भवन का लोकार्पण एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 12:30 बजे चिरईडोंगरी से बम्हनी के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 1 बजे बम्हनी में उप तहसील भवन का लोकार्पण एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात श्री कुलस्ते दोपहर 3 बजे बिछिया पहुंचकर नगर पंचायत में सीसी रोड एवं ड्रेनेज लाईन का लोकार्पण व भूमिपूजन एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे बिछिया से मंडला के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 4 सितम्बर 2022 को दोपहर 11 बजे आंगन तिराहे से रेलवे रोड का भूमिपूजन एवं नेहरू स्मारक से बिंझिया मार्ग का चौंड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे रात्रि 8 बजे मंडला से कान्हा नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

No comments:

Post a Comment