मण्डला 1 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कृषि, महिला बाल विकास विभाग, मत्स्य, ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारियों के साथ बिछिया क्षेत्र
का दौरा किया। उन्होने पड़रिया आंगनवाड़ी केन्द्र में 1 से 30 सितम्बर तक मनाए जा रहे पोषण माह का शुभारंभ किया। श्रीमति
सिंह ने इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित
अधिकारियों से केन्द्र में दर्ज बच्चों में कुपोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने
सेम तथा मेम कैटेगरी के बच्चों की जानकारी लेते हुए उन्हें पोषण आहार नियमित रूप
से प्रदान करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर
उपस्थित माताओं को पौष्टिक आहार, गर्भावस्था के दौरान
खान-पान एवं स्थानीय भोजन में उपस्थित तत्वों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने
केन्द्र में नियमित टीकाकरण तथा पोषण आहार वितरण जानकारी ली। उन्होने उपस्थित
महिलाओं से महिला ज्ञानालय एवं साक्षरता कार्यक्रम की भी जानकारी ली। इस दौरान
सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी
श्वेता तड़वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
माँझीपुर सामाजिक चेतना केन्द्र
में हुई चर्चा
कलेक्टर ने बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान माँझीपुर में संचालित सामाजिक
चेतना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सामाजिक केन्द्र में अक्षरज्ञान सीखने के
लिए आने वाले व्यक्तियों से बात की तथा उन्हें नियमित रूप से सामाजिक केन्द्र आकर
अक्षरज्ञान तथा गिनती सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अक्षरसाथियों से कहा कि
क्षेत्र के शेष निरक्षर लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें साक्षर बनाएं। श्रीमती
सिंह ने कहा कि पढ़ें, आगे बढ़ें और निरक्षरता के
अंधकार से निकलें। उन्होंने कहा कि साक्षर बनने वाले सभी व्यक्ति अपने बैंक सहित
अन्य कामों में भी अपना नाम लिखें।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment