BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: मानसिक तनाव से हैं परेशान तो सोमवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 12, 2022

सोमवार के उपाय: मानसिक तनाव से हैं परेशान तो सोमवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय



  हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है और यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है. सोमवार को भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और मान्यता है कि यदि (Somwar Ke Totke) वह जातक की पूजा से प्रसन्न हो जाएं तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. (Somwar Puja Tips) यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष है तो उसे विशेष तौर पर सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि सोमवार का महादेव का पूजन करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है.

ऐसे पाएं चंद्र दोष से छुटकारा

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ के मस्तक पर चंद्र देव विराजमान हैं और इसलिए यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष है तो उसे भोलेनाथ का पूजन करना चाहिए. क्योंकि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप में परेशान होना पड़ता है.
  • चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन चांदी के पात्र में गंगाजल लें और उसमें दूध व चावल मिलाकर अघ्र्य दें. यह उपाय करने से चंद्र दोष समाप्त होता है.
  • सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषक करना चाहिए. इस दिन चंद्रमा से संबंधित चीजें जैसे कि चावल, दूध व सफेद फूल दान करने से भी चंद्र दोष काफी हद तक दूर होता है.
  • जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष होता है उसका मन हमेशा अशांत रहता है और उसे मानसिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में मन को शांत करने के लिए चांदी में मोती की अंगूठी धारण करनी चाहिए. यह अंगूठी सोमवार के दिन धारण की जाए तो अधिक शुभ होती है.

No comments:

Post a Comment