BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑक्सीजन सेलेन्डर नही होने से मरीज की स्थित गम्भीर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 12, 2022

ऑक्सीजन सेलेन्डर नही होने से मरीज की स्थित गम्भीर...


स्वास्थ विभाग केवलारी की लापरवाही से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लाचार 

रेवांचल टाईम्स ,सिवनी: कहने को तो मध्यप्रदेश सरकार विकास के लाखो और सुचारू स्वास्थ व्यवस्थाओ  के दावे करती है परन्तु हकीकत से रूबरू होना है तो मैदानी क्षेत्रो में जाकर देखा जाये तो  सरकार के विकास और लाचार स्वास्थ व्यवस्था की हकीकत से पर्दा उठ जायेगा!

लचर स्वास्थ व्यवस्था की बानगी सिवनी जिले की केवलारी तहसील मुख्यालय में देखने को तब मिली जब रविवार शाम केवलारी के पास मरकावाडा गांव के पास दो मोटर साइकिल की आमने सामने की भिडंत मे तीन लोगो गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनमे से एक शासकीय शिक्षक और उनके बेटे को अतिगम्भीर स्थिति मे केवलारी शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहा मरीज को आक्सीजन की आवश्यक्ता पर एक दो नही बल्कि एक -एक करके चार सिलेंडर बदल-बदल कर लगाये गये पर एक मे भी आक्सीजन ऐंबुलेंस के लिए उपलब्ध नही हो पाई और धीरे धीरे केवलारी अस्पताल में मरीज के ईलाज मे समय बर्वाद हो गया कि जैसे तैसे मरीज़ को सिवनी जिला अस्पताल लेजाया गया जहां से नागपुर रिफर किया गया ! नागपुर पंहुचते ही डाक्टरों ने मरीज की हालत पर गम्भीर स्थति आक्सीजन की कमी की बात कही है वही ईलाज जारी है पर शिक्षक के पुत्र की स्थिति गम्भीर बनी हुई है!

केवलारी कहने को नगर पंचायत क्षेत्र है जहा आक्सीजन तक की उपलब्धता नही है ! क्षेत्र के लोग लचर स्वास्थ व्यवस्थाओ से अब आक्रोशित हो रहे है !राजनीति करने वाले नेता और जनप्रतिनिधि केवल दावे करते है हकीकत तो सबके सामने रहती है! लचर स्वास्थ व्यवस्था की बानगी तो केवलारी में देखने मिल ही गई! जहा पिछले वर्ष केवलारी क्षेत्र के शिक्षको ने स्वास्थ व्यवस्थाओ के लिए साढे पांच लाख रूपया का अनुदान दिया था जिसके बाबूजूद आक्सीजन का एक सेलेन्डर भी घायल शिक्षक और उनके पुत्र के काम नही आ पाया !

        सरकार की स्वास्थ व्यवस्थाओ पर बडी-बडी बाते खोखली साबित हो रही है!

No comments:

Post a Comment