BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोज करें पैरों की इस तेल से मालिश, दर्द-तनाव और अन्य समस्याएं होंगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 12, 2022

रोज करें पैरों की इस तेल से मालिश, दर्द-तनाव और अन्य समस्याएं होंगी दूर

 



रेवांचल टाईम्स:अक्सर लोग पैरों की मालिश करने के लिए ना जानें कौन कौन से तेल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि यदि सरसों के तेल से पैरों की मालिश की जाए तो इससे न केवल पैरों को सुंदर बनाया जा सकता है बल्कि सेहत से संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है. ऐसे में इन समस्याओं के बारे में जानना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने पर क्या-क्या फायदे हो सकते हैं. 

पैरों की करें तेल से मालिश

  1. यदि आप नींद की समस्या से परेशान हैं तो बता दें कि आप सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें. 5 से 10 मिनट की गई मालिश ना केवल नींद की समस्या को दूर कर सकती है बल्कि अनिद्रा के कारण होने वाली समस्याओं से भी राहत दिला सकती है.
  2. यदि आप तनाव और चिंता से ग्रस्त हैं तो ऐसे में भी आप सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं. ऐसा करने से न केवल तनाव दूर हो सकता है बल्कि सरसों के तेल से की गई मालिश चिंता से भी लड़ सकती है.
  3. सरसों के तेल से यदि पैरों की मसाज की जाए तो इससे ब्लड सरकुलेशन में बेहतर होता है. साथ ही पूरे शरीर में ब्लड का फ्लो भी सही से होता है.
  4. यदि आपके पैरों में दर्द है तो आप नियमित रूप से रात को सोने से पहले 5 से 10 मिनट तक सरसों के तेल से मालिश करें. ऐसा करने से फायदा मिल सकता है.
  5. दबी हुई नसों और ब्लॉकेज को खोलने में भी सरसों का तेल आपके बेहद काम आ सकता है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले जरूर सरसों के तेल से मालिश करें.
  6. यदि आप जोड़ों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और जोड़ों की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में सरसों के तेल से मालिश करें.

No comments:

Post a Comment