BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान सर्वे में गई महिला पटवारी से अभद्रता... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 30, 2022

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान सर्वे में गई महिला पटवारी से अभद्रता...



रेवांचल टाईम्स - सिवनी जिले की बंडोल उपतहसील के अंतर्गत ग्राम सिहोरा पटवारी हल्का नंबर 40 मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत घर घर जाकर किए जा रहे सर्वे के दौरान एक महिला पटवारी से अभद्रता धक्का-मुक्की और दस्तावेज फाड़े जाने की खबर सामने आई है जिसकी लिखित शिकायत बंडोल थाना में महिला पटवारी के द्वारा दी गई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिन शुक्रवार को महिला पटवारी ग्राम सिहोरा के घर घर जाकर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज संकलन का कार्य कर रही थी इसी बीच सिहोरा निवासी चन्द्रकुमार पिता रोशन लाल के द्वारा अपनी मा से महिला पटवारी को दस्तावेज नही देने की बात कहकर चला गया और जब पटवारी सर्वे के दौरान श्यामा बाई पति रोशन लाल के घर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राही होने पर दस्तावेज मागे गये तो सिहोरा निवासी श्यामा बाई पति रोशन लाल ग्राम कोटवार संदीप डेहरिया और महिला पटवारी ज्योति कुमरे को देख भड़क गए और तेज आवाज में अभद्र भाषा का उपयोग कर उन्हें घर से चले जाने के लिए कहने लगी हल्का पटवारी और ग्राम कोटवारों ने उन्हें समझाने की खूब कोशिश की कि हम मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज की चाह पर आपके घर आए हैं आप हमें दस्तावेज उपलब्ध करा दें हम चले जाएंगे लेकिन अपने बेटी की बात पर अमल श्यामा बाई ग्राम कोटवार और हल्का पटवारी से अभद्रता करती रहे जिसकी मोबाइल पर हल्का पटवारी के द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग बनाने को लेकर महिला ने हल्का पटवारी से बाद में मोबाइल छीनने की भी कोशिश की और धक्का-मुक्की के साथ पीठ पर हाथ भी मारा साथ ही सर्वे रजिस्टर को छीनने की कोशिश की जिसमें सर्वे  रजिस्टर फट भी गया


मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे में महिला पटवारी के साथ अभद्रता और मारपीट के साथ शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले को लेकर महिला पटवारी ने बंडोल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है साथ ही घटना के ठीक बाद घटना के संबंध में ग्राम में उपस्थित लोगों की उपस्थिति  जिसमें घटना की पूर्ण जानकारी को दर्शाते हुए पंचनामा भी तैयार किया गया है!

जानकारी यही भी मिली है कि ग्राम सिहोरा निवासी चन्द्रकुमार पिता रोशन लाल के द्वारा मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन 181 पर लगभग 20 से ज्यादा शिकायतें हर विभाग को लेकर दर्ज किये हुये है उक्त व्यक्ति ग्राम में विवादित व्यक्ति के रूप में जिनका ग्राम में किसी अन्य और व्यक्तियों से मधुर संबंध नहीं है और इसी कड़ी में उक्त व्यक्ति और उनकी माता के द्वारा विवाद की नियत से ग्राम कोटवार और हल्का पटवारी से विवाद करते हुए अभद्रता की गई है प्रशासन को गंभीरता से उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि लगातार हर विभागों के प्रति मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन क्रमांक 181 पर उक्त परिवार के द्वारा अनावश्यक शिकायतें दर्ज करा कर प्रशासन का समय बर्बाद किया जा रहा है सीएम हेल्पलाइन क्रमांक 181 पर अधिकांश ऐसी शिकायतें दर्ज करा दी जाती है जो सही नहीं होती कुछ ऐसी भी शिकायतें दर्ज करा दी जाती है जो पात्रता की श्रेणी में आते ही नहीं मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन सेवा का उपयोग कम और दुरुपयोग अधिक हो रहा है जिससे अधिकारी और कर्मचारियों में पर स्थानीय ज्यादा पैदा हो रहे हैं बहरहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन को कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment