BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर हाईकोर्ट एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की, साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे, जज नहीं मिले तो चीफ जस्टिस कोर्ट में हो रहा हंगामा...देखें वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 30, 2022

जबलपुर हाईकोर्ट एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की, साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे, जज नहीं मिले तो चीफ जस्टिस कोर्ट में हो रहा हंगामा...देखें वीडियो

 जबलपुर हाईकोर्ट एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की, साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे, जज नहीं मिले तो चीफ जस्टिस कोर्ट में हो रहा हंगामा...देखें वीडियो



रेवांचल टाईम्स डेस्क - जबलपुर उच्च न्यायालय में न्यायिक इतिहास में इस तरह की पहली घटना.. चीफ जस्टिस की कोर्ट में वकीलों द्वारा तोड़फोड़..सुरक्षा अधिकारी से भी हाथापाई.. एसटीएफ ने की हाईकोर्ट में मोर्चाबंदी,वकील धरने पर..आत्महत्या से खफ़ा है वक़ील !


मध्य प्रदेश हाई कोर्ट परिसर जबलपुर में शुक्रवार को शाम चार बजे उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवा अधिवक्ता का शव रखकर अधिवक्ता प्रदर्शन करने लगे। हाई कोर्ट के हनुमान मंदिर के सामने शव आधा घंटा रखा रहा। आक्रोशित वकील घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इसी दौरान कुछ आक्रोशित वकीलों से संबंधित कोर्ट व मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट के आसपास तोड़फोड़ भी कर दी। वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त के स्टेट बार भवन में बने कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। लिहाजा, फायर ब्रिगेड बुलाई गई।



आक्रोशित वकीलों को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। उनका आरोप था कि शुक्रवार को सुबह युवा अधिवक्ता अनुराग साहू महिला आरक्षक से दुष्कर्म के आरोपित टीआई संदीप अयाची की जमानत अर्जी का विरोध करने न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की कोर्ट में खड़े हुए थे। इसी दौरान जज व वरिष्ठ अधिवक्ता से तर्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे अवसादग्रस्त होकर साहू सीधे घर गया और आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी लगते ही सैकड़ों की संख्या में वकील नारेबाजी करने लगे। वे अनुराग का शव उसके घर से लेकर हाई कोर्ट परिसर आ गए। उनका आरोप है कि कोर्ट में जो हुआ, उसकी जांच हो।

       बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद

अधिवक्‍ताओं का आरोप है कि जज के गलत कमेंट पर एडवोकेट अनुराग साहू ने आत्महत्या की, जिसके कारण अधिवक्ता अनुराग साहू के शव को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट परिसर के अंदर रखा गया है, जिस पर घटनास्‍थल पर एसपी, कलेक्टर एवं बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद है।

No comments:

Post a Comment