BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन की अनुकरणीय पहल.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 10, 2022

मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन की अनुकरणीय पहल....





दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के द्वारा एक करुणामई और अनुकरण पहल करते हुए वनों की सेवा की प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के लिए 11 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय वन  शहीद दिवस के उपलक्ष पर मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अपने एसोसिएशन के रेंजर साथियों और अन बन संगठनों के साथ आह्वान करते हुए शहीद हुए वन शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को मनाने के लिए वन शहीदों के परिवारजनों को उनकी स्मृति दिवस उपलक्ष पर बुलाकर उनको साल श्रीफल और पौधा सप्रेम भेंट करके एक करुणामई और अनुकरणीय पहल की गई है जिसमें सभी को सम्मिलित होने की अपील रेंजर एसोसिएशन के द्वारा की गई है इस प्रकार के नवाचार और समरसता के कार्यक्रम मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी इसके पूर्व विश्व रेंजर दिवस की उपलक्ष पर भी प्रत्येक जिला स्तर पर समूह पौधारोपण करके कर चुकी है जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और रेंजर साथियों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे मध्य प्रदेश के अन्य वन संगठनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है | 


रेवांचल टाइम् लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment