BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क निर्माण में देरी एवं लापरवाही के चलते जीडीसीएल पर करें एफआईआर कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 9, 2022

सड़क निर्माण में देरी एवं लापरवाही के चलते जीडीसीएल पर करें एफआईआर कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 9 सितम्बर 2022



            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला-जबलपुर राजमार्ग            एवं सड़क निर्माण से संबंधित अनेक बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसिंयों एवं अधिकारियों से निर्माण कार्य में चल रही देरी एवं लापरवाही के जवाब मांगे। श्रीमती सिंह ने जनता को सड़क मार्ग से होने वाली परेशानी के चलते जीडीसीएल पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम निवास को निर्देशित किया कि थानें में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मंडला-जबलपुर राजमार्ग की गुणवत्ता एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कंपनी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने अपने विभागीय स्तर पर पत्राचार करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कंपनी पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उन्होंने अक्टूबर के पूर्व चिरईडोंगरी-कान्हा के मार्ग की मरम्मत एवं अन्य बिन्दुओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिरईडोंगरी-कान्हा के सड़क मार्ग के चौंड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment