BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मवई के आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा विशाल रैली निकाल नायब तहसीलदार मवई, थाना प्रभारी, एंव जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 5, 2022

मवई के आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा विशाल रैली निकाल नायब तहसीलदार मवई, थाना प्रभारी, एंव जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले का आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड आज कल बहुत ही शुर्खियो में चल रहा है आये दिन आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है बीते पंच वर्षीय में सरपंच सचिव और स्थनीयो जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और मनमाने तरीके से किये गए कामो की पोल खुल रही है। 

          वही मामला अजिविका परियोजना समन्वयक राकेश जंघेला के भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगो ने जम कर हंगामा किया और जनपद पंचायत के सामने पुतला दहन कर जल रहे पुतले को डंडे और लातों से पीटा जो मवई कभी शांत हुआ करता था आज वह जागरूकता के चलते अपने हक की लड़ाई लड़ने आगे आ रहे है।

          विदित हो कि पिछले दिनो राकेश जंघेला द्वारा स्वयं सहायता समूहो के कुछ महिलाओ को मिंटिग के बहाने बुलाकर मवई के नव निर्वाचित सरपंच एड. हीरालाल धुर्वे के विरूद्ध मारपीट का झूठे आरोप लगाकर रैली निकाली गई थी।

जिसके विरुद्ध दिनांक 3/9/22 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत मवई के ग्रामीणों द्वारा ग्राम रमतिला में जनसभा का आयोजन कर सैंकड़ो कि संख्या में महिला-पुरुष इकत्रित होकर वृहद रैली गई जिसका नेतृव्व ग्राम के उपसरपंच श्रीमती दिपिका महेश दादू टांडिया, पंच शंकर दास, भीमा मरावी , कैलाश धुर्वे, रोहित टांडियां,राजेश, समस्त पंचगण व आमजनो का जनसैलाब नारे लगाते हुए लगभग डेढ़ किलो मीटर तहसील कार्यालय पहुंचकर नायस तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरूद्ध उचित व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग‌ की गई।

 आपको बता दे कि पिछले दिनो ग्राम रमतिला में ग्राम सभा के दौरान ग्राम के बेरोजगार युवको बिरन दास ,घनश्याम दास सहित आठ लोगो दृवारा अजिविका परियोजना समन्वयक राकेश जंघेला के विरूद्ध , हथकरघा बुनाई उपकरण हेतु 35/35 हजार का लोन दिलाने, उपकरणो को स्वयं के कार्यालय में रखने उपयोग उपभोग करने, प्रशिक्षण का भुगतान न करने, एंव लोन की राशि स्वयं के खाते से कटने, एंव कुछ बोलने पर अश्लील गाली-गलौच कर डराने धमकाने की शिकायत की गई थी ।जिसकी जानकारी प्राप्त करने अजिविका समन्वयक राकेश जंघेला को समस्त शिकायत कर्ता पंच गण आम जनता के समक्ष बुलाया गया जंहा पर कि राकेश जंघेला द्वारा कोई भी जानकारी नहीं देना बताकर हितग्रहियों के विरूद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराना, तुम्हे देख लूंगा कह शिकायत कर्ता एंव सरपंच के विरूद्ध पुलिस थाना में झूठी शिकायत किया गया।जिसकी जानकारी मिलते ही ग्राम के आमजन आक्रोशित ग्रामीणों दृवारा सरपंच     हीरालाल धुर्वे के पक्ष में रैली निकालकर निष्पक्ष जांच व उचित कार्यवाही हेतू नायब तहसीलदार मवई,पुलिस थाना प्रभारी मवई, एंव जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया।

         वही गुस्साई भीड़ ने राकेश जंघेला और कुछ तथाकथित राजनैतिक सर्मथको के पुतले भी जलाए ।

उपसरपंच श्रीमती दिपिका महेश दादू टांडिया ने बताया की उक्त राकेश जंघेला विगत 20 बर्षो से यंहा पर पदस्थ है जो कि क्षेत्र के भोले भाले आदिवासियों का लोन के नाम पर, अन्य जनहित योजनाओं से आदिवासियों का शोषण कर‌ रहा है जिसका कुछ स्वार्थी तथाकथित राजनैतिक लोगो का संरक्षण प्राप्त है ।

        आम आवाम व ग्रामपंचायत के दृवारा मांग किया गिया गया है। की उक्त समन्वयक को अतिशीघ्र हटाकर सूक्ष्म जांच की जाए जिससे और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आंएगे।

No comments:

Post a Comment