BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है करोड़ो का 52 पत्तों का खुल्लमखुल्ला खेल, पुलिस के साथ साथ जिम्मदारो को भी किया जा रहा है मैनेज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 5, 2022

नैनपुर पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है करोड़ो का 52 पत्तों का खुल्लमखुल्ला खेल, पुलिस के साथ साथ जिम्मदारो को भी किया जा रहा है मैनेज...


रेवांचल टाईम्स डेस्क - मण्डला जिले के थाना नैनपुर के ब्लॉक कॉलोनी मारुती शोरूम के सामने इन दिनों बना जुआड़ियों का अड्डा पुलिस को दिया जा रहा है नाल काटने वाले हप्ता महीना खुलेआम खिलाया जा रहा बड़ा जुआ फढ़ इस जुये के फड़ में जुआड़ियों के लिए की गई सभी व्यवस्था। रातभर रहता है जुआड़ियों का जमघट जिसमें करोड़ों का दांव लगाते लोगों को देखा जा सकता है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैनपुर के कॉलोनी मारुती शोरूम के सामने में रात्रि कालीन जुआ अपने पूरे शबाब पर है जहाँ खेलने वालों का जमघट लगा रहता है। जुआ खिलाड़ी सिवनी/ बालाघाट / मंडला और जबलपुर से जोर आजमाने और एक रात में लखपति बनने पहुँच रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे नैनपुर के ब्लॉक कॉलोनी के नाराज़ स्थानीय लोगों में पुलिस और जनप्रतिनिधि के ऊपर आक्रोश पनप रहा है। लोगों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाए जिससे नगर का माहौल खराब ना हो पाए। जुआ खेलने वालों के बीच आए दिन विवाद गाली गलौच भी होता है और स्थनीय लोगो को अंदेशा है की किसी न किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है अब देखना होगा की क्या नैनपुर या जिला मुख्यालय में बैठे वरिष्ट जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे या फिर की घटना का इंतज़ार करेंगे यह देखना बाकी है और पुलिस प्रशासन इन असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर पायेगी या फिर यथावत चलता रहेगा जुआ फड़ पर।

     इनका कहना है

पता नही कहा कहा से यहाँ पर जुआ खेलने लोग आ रहे है रोज रोज नए नए चेहरे दिखते पैदल से लेकर कार तक में लोग पहुँचते है, इन जुआड़ियों के बीच आये दिन बात विवाद होता है कालोनी वाले परेशान हो चुके है कि बार तो छोटी मोटी चोरी भी हो चुकी है पुलिस को सब पता है पर कुछ करती ही नही सब के सब बिके हुए है किसी दिन जब बड़ी घटना होगी तब पुलिस और जिला प्रशासन जागेगा।

                                  स्थानीय निवासी

रेवांचल टाईम्स से प्रहलाद उइके की रिपोर्ट..

No comments:

Post a Comment