BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन अपनाएं ये उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 5, 2022

सोमवार के उपाय: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन अपनाएं ये उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

 


 हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. आज यानि सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि भगवान शिव (Somwar Ke Totke) यदि किसी जातक पर प्रसन्न हो जाएं तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आमतौर पर कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना से सोमवार का व्रत करती हैं, जबकि सुहागिन महिलाएं सुख-समृृद्धि और शांति के लिए यह व्रत करती हैं. (Somwar Puja Tips) अगर आप भी भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाइए.

सोमवार के उपाय

  • मान्यता है कि सोमवार के दिन व्रत करने से जातक को भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन पूजा करते समय शिवलिंग पर जल अवश्य चढ़ाएं.
  • शिवलिंग को जल चढ़ाते समय उनको चंदन का तिलक लगाएं. फिर अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, फल व फूल अवश्य चढ़ाएं.
  • ध्यान रखें भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन घी, शक्कर और जौ चढ़ाएं. इसके बाद बाद धूप और घी का दीपक जलाएं.
  • अगर आप किसी मनोकामना से सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो पूजा के बाद कथा व आरती पढ़ना ना भूलें. मान्यता है कि बिना कथा के कोई भी व्रत अधूरा होता है.
  • इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. जो कि बेहद ही लाभदायक साबित होगा.
  • अगर आप धन की कामना से सोमवार की पूजा कर रहे हैं तो शिव पर कच्चे चावल अवश्य चढ़ाएं. इससे धन से जुड़ी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
  • शिवलिंग पर तिल भी चढ़ाएं जाते हैं और मान्यता है कि शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से जातक के समस्त पापों का नाश होता है और भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है.

No comments:

Post a Comment