Breaking

revanchal times new

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई



कुण्डम| आज दिनाँक 25 सितम्बर 2022 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कुण्डम द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय कुण्डम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यवक्ता श्रीमान शिवनारायण पटैल जी, जन अभियान परिषद के सम्भाग समन्वयक श्री रवि बर्मन जी, विकासखंड समन्वयक विवेक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिषद के सम्भाग समन्वयक ने दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान शिवनारायण जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सी एम सी एल डी पी छात्र, परामर्शदाता गण, प्रस्फुटन, नवांकुर समितियों के कार्यकर्ता व विकासखंड के लोगों द्वारा सहभागिता की गई।


मुख्यवक्ता द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की परिकल्पना एवं एकात्म मानव दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया | उपाध्याय जी भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, शोषण मुक्त समरसता युक्त सामाजिक व्यवस्था के प्रबल पक्षधर थे |

Post a Comment

Previous Post Next Post