रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक 7-9-22 को पूरे मप्र के 52 जिलों में कृषि संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा कृषि विभाग में पड़े रिक्त पदों पर, संविलियन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कलेक्टर मंडला के माध्यम से ज्ञापन दिया गया इसी कड़ी में जिला मण्डला द्वारा भी ज्ञापन दिया जिसमे जिला अध्यक्ष मोहित गोल्हानी ने बताया कि हम कृषि संविदा कर्मचारी आत्मा सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं nfsm राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 10-12 वर्ष से कार्यरत है और हम काम करते आ रहे हैं चाहे लोकसभा,विधानसभा, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य हो,बाड नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी हो, आयुष्मान भारत योजना,हो या जो भी शासन द्वारा समय समय पर कार्य हो वह पूरी ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं फिर भी हमें नियमितीकरण नहीं कर रहे माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने विगत दिनों कहा था की संविदा एक अभिशाप है तो फिर हमें नियमित क्यों न करा जा रहा है ज्ञापन देने के लिए उपस्थित समस्त मण्डला जिले के कृषि संविदा कर्मचारी श्रीमती प्रणीता पचौरी, श्रीमती कविता गुजरे, विजय कुमार अमोलकर जिला सलाहकार, रायसिंह सोलंकी, आदित्य मरावी, विनोद परते, अध्यक्ष सहित कर्मचारी उपस्थित थे
संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा कृषि विभाग में पड़े रिक्त पदों पर, संविलियन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन...
bydigital bharat
-
0
.jpeg)

