Breaking

revanchal times new

मध्य प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने भी दिया अलर्ट



मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश के दौर की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से बारिश हो सकती है। उधर प्रदेश का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने पांच संभागों के साथ ही तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर व शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चांद में 6, मेहगांव, उमरेठ, बजाग में 5, पन्ना, सुलतानपुर, बैतूल में 4, भीमपुर, बिछिया में 3 सेमी तक बारिश हुई है।

अगल 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर, चंबल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार व इंदौर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल व नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा, यहां 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा एक बार फिर 20 डिग्री के अंदर दर्ज किया गया है। पचमढ़ में 19.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।




मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के असर से नमी आने लगी है। एक-दो दिन में बारिश की संभावना बन रही है। शुक्रवार तक इसके कम दबाव में बदलने और आगे बढ़ने की संभावना भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new