Breaking

revanchal times new

इतिहास में पहली बार मध्यप्रदेश में उपसरपंचो ने अपने अधिकारों के लिए जुन्नारदेव जनपद क्षेत्र मे बनाया संगठन

 



रेवांचल टाईम्स - त्रिस्तरीय पंचायती राज में संविधान के तहत जिला, जनपद एवं पंचायत के नाम निर्देशन फार्म एक ही पर्चे से भरे जाते है। चुनाव की प्रक्रिया भी समान होती है। जिला में जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद मे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अलग से कक्ष एवं मानदेय होता है किंतु ग्राम पंचायत में उपाध्यक्ष अर्थात उपसरपंच के साथ यह विसंगति है। समस्त नवनिर्वाचित उप सरपंच जनपद पंचायत जुन्नारदेव के 97 उप सरपंच की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी ने अपने सम्मानजनक अधिकारों के लिए एवं ग्राम के अच्छे विकास के लिए संगठित होने के उद्देश्य से संबंधित बैठक पहली पायरी जुन्नरदेव में उप सरपंचों के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए उप सरपंच संघ , संरक्षक  विजय सूर्यवंशी ,  दशन माउसकर , कारेशा धुर्वे , जगन्नाथ यदुवंशी,की उपस्थिति मे एवं सबकी सर्वसहमति से जुन्नारदेव उपसरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश खरे  (उपसरपंच ग्राम पंचायत जमकुंडा) एवं चारो क्षेत्र से  उपाध्यक्ष श्री सोहन धुर्वे, मनीष सूर्यवंशी , मेहरबान ढीकू  राजकुमार बेलवंशी , सचिव श्री हिरेशा धुर्वे जी, कोषाध्यक्ष मनीष साहू , मीडिया प्रभारी  रमेश भन्नारे एवं संतोष पाटिल,तथा प्रदेश अध्यक्ष हेतु मनोनीत  सुनील पावर , जिला अध्यक्ष हेतु मनोनीत  नरेंद्र यादव , एवं सक्रिय सदस्य श्री राहुल महलवंशी , जगदीश यदुवंशी, विमल बेलवंशी , भैयालाल कुमरे , सादुलाल धुर्वे , सुनिता विजय सूर्यवंशी , श्रीमती गीता नागवंशी , श्रीमती रेखा परते , श्रीमती महावती धुर्वे , जगपाल बोसम , चिंटू वाडीवा उपसरपंच  संघ के अधिकारों एवं सम्मान को पाने एवं पंचायत मे उनके अधिकारों को दिलाने के लिए संघ बनाया गया जो भविष्य मे उपसरपंचो के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new