दैनिक रेवांचल टाइम्स - आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जायसवाल ने ली 6 को सभी नगर निकायों की बैठक
मंडला
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जायसवाल ने मंडला जिले के संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्भावित प्रत्याशियों की बैठक मंगलवार 6 सितंबर को जगह जगह पहुंचकर ली है। बैठकों के दौरान आपने बताया है,कि आम आदमी पार्टी मंडला जिले के पांचों नगरीय निकायों के सभी वार्डों में पार्षद प्रत्याशी दम खम से उतार रही है।जिनकी जीत अरविंद केजरीवाल जी की जनहितैषी योजनाओं के बल पर होना तय है।
संगठन के मीडिया प्रभारी काशीराम वरकड़े ने बताया कि,पूर्व में गठित जिलाकार्यकारणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जोर-शोर से जनसंपर्क चलाने दिशा निर्देश भी संगठन मंत्री के द्वारा दिये गये।पूर्व में गठित जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार,नगर अध्यक्ष हितेंद्र सिंह पटैल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमा देवी धुर्वे,उपाध्यक्ष अरविंद परस्ते,प्रकाश धनंजय,शिव
कुमार परते,सचिव संजय सिसोदिया, सहसचिव दुर्गेश उइके,मीडिया प्रभारी काशीराम वरकड़े,कार्यालय प्रभारी आशीष नंदा, आई टी सैल प्रभारी कमलेश झरिया,मंडला नगर उपाध्यक्ष मुकेश कछवाहा,उपाध्यक्ष पंकज सोनी, सहजान परस्ते,नगर सहयोगी सोमनाथ पंद्रे एवं विकासखण्ड व तहसील स्तर की कार्यकारिणी के लिए अन्य दायित्वों का सृजन कर संगठन को मजबूत करने का काम करने को कहा।आपने यह भी कहा कि पांच नगरीय निकायों के चुनाव 27 सितंबर को संपन्न होने हैं।जिसके लिए मंडला जिले के सभी 84 वार्डों में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतार रही है।जिसके लिए जनसंपर्क युद्ध स्तर पर जारी रखा जाए।जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने बताया कि संगठन को मजबूत करते हुए सघन जनसंपर्क बनाने मार्गदर्शन करने डॉक्टर मुकेश जायसवाल जी का दौरा कार्यक्रम मंगलवार को मंडला के पांच में से तीन नगरपरिषदों, नगरनिकायों मंडला,बम्हनी बंजर और नैनपुर का संपन्न हुआ। संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों,कार्यकर्त्ताओं और पार्षद प्रत्याशियों की बैठकों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के दिल्ली और पंजाब विकास मॉडल पर विस्तार से चर्चा की।बैठकों में भारी संख्याबल के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों की जमकर सराहना की। तीनों निकायों में नामांकन के दूसरे दिन ही दस प्रत्याशियों ने पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी आवेदन पत्र भरकर संगठन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। 9 सितंबर तक पांचों निकायों के सभी वार्डों के संभावित प्रत्याशी आवेदन आ जाने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश संगठन मंत्री डाक्टर मुकेश जायसवाल के साथ मंडला दौरे पर पहुंचे मनोहर जाटव जिला अध्यक्ष जबलपुर,गुरप्रीत सिंह उपाध्याय जबलपुर,दिनकर शुक्ला विधानसभा केंट प्रभारी एवं वीरेंद्र पचौरी उपस्थित रहे।
अगर आप है खाने खिलाने के शौक़ीन तो पढ़ें
स्पंज रसगुल्ले
.jpeg)

No comments:
Post a Comment