रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद भुआ बिछिया आये दिन अपने नए नए कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहना आम बात है जहाँ एक तरफ नगरीय चुनाव का माहौल बना हुआ है वही दूसरी ओर नगर परिषद के द्वारा क्रय किये सामानों और उनके उपयोग को लेकर काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में वतर्मान पार्षद अध्यक्ष और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पर जनता अब अंगुली उठा रही है।
वही बेचारी जनता सोच रही है की अब आख़िर किसे चुने सब तो एक ही थाली के चट्टे बट्टे है। और नगर में इस बार तो एक से बढ़ के एक एक बाहुबल प्रत्याशी अपने पैसों के बल पर जोर आजमा रहे है और जनता से अपने लिए जितने के लिए आशीर्वाद माँग रहे है और इन प्रत्याशियों में कोई भू माफ़िया है तो कोई सटोरिया तो कोई ठेकेदार सब चुनाव में पैसे के दम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष से टिकिट ले ली है। और अपनी किस्मत आजमा रहे है पर अब जनता को सोचना है कि किसे अपना मत देना है।
वही दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि शहर की साफ सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च करके सफाई क्लीनर मशीन और अन्य वाहन खरीद लिए, लेकिन देखरेख के अभाव में मशीनें कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। वहीं, नगर में रोज सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे और गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग बताते है ऐसी कोई मशीन भी ये उनको जानकारी नही।
नगर परिषद के पिछले बोर्ड में लाखों रुपए खर्च करके सफाई क्लीनर मशीन खरीदी गई थी, लेकिन यह सफाई क्लीनर मशीन महज एक या दो बार ही सफाई करते हुई नजर आई भी की नही ये भगवान जाने। लेकिन शुरू से नगर पालिका परिषद में शोपीस बनकर खड़ी है, जिसकी कीमत करीब लाखो में आंकी गई है। इसके साथ ही कई वाहन तो ऐसे हैं, जो खरीद करने के बाद में उपयोग में ही नहीं लिए गए हैं।
नगर के फिल्टर प्लांट में वाहन खा रहे जंग
वही जानकारी के अनुसार नगर परिसर में सफाई क्लीनर मशीन, मेला टैंक करीब , लगभग 20 लाख के सार्वजनिक चलित शौचालय, ट्रॉली करीब 4 लाख रुपए, लोडर करीब 15 लाख रुपए कीमत के वाहन तकनीकी खराबी के कारण धूल फांक रहे हैं। क्लीनर मशीन सफाई के नाम पर सिर्फ एक या दो बार दौड़ती हुई नजर आई होगी। उसके बाद अब तकनीकी खराबी के नाम पर नगर परिसर में खड़ी है, जहां पर सफाई क्लीनर मशीन अब खुद धूल फांक रही है।
नगर के कई वार्डों में लगे गंदगी के ढेर, धज्जियां उड़ रही स्वच्छता अभियान की..
वही नगर के शहरी क्षेत्र में 15 वार्ड हैं, शहर के कई वार्ड, जहां पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। समय पर सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना भी पड़ता है। शहर के के कई वार्डों में सफाई ऑटो टिपर समय पर नहीं पहुंचने से भी परेशानी बनी रहती है। जानकारी है कि 6 ऑटो रिक्शा आये थे जिनमे 5 गायब होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

.jpeg)


No comments:
Post a Comment