BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस के संरक्षण में खुलेआम चल रहा 52 पत्तों का खेल..... प्रशासन जान के भी है अनजान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 21, 2022

पुलिस के संरक्षण में खुलेआम चल रहा 52 पत्तों का खेल..... प्रशासन जान के भी है अनजान

 


नैनपुर के बाद भुआ बिछिया, भुआ बिछिया के बाद अब लग रहा है कान्हा पार्क के ग्राम मोचा मे चालू हुआ 52 पत्तों का खेल अब  में दूर दूर से पहुँच रहे है खिलाड़ी पुलिस लगी सुरक्षा में...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में जुआड़ियों ने कसम खा रखी कि जुआ खेलने के लिए जहन्नुम में भी जाना पड़े तो जाएगें वही इन दिनों कान्हा नेशनल पार्क जो देश विदेश में अपनी पहचान बना चुका है पर अब बहुत जल्द इसे जुआ खेलने और आय्यसी का अड्डा बनता जा रहा है इन दिनों पार्क बन्द है और होटलें रेस्टोरेंट बन्द है इसके बाद भी लोग अपनी जरूरते पूरी करने पहुँच रहे है।

          जानकारी के अनुसार इन दिनों कान्हा के होटल में बड़ा जुआ चल रहा जहा पर जुआड़ी दूर दूर से पहुँच रहे है। जुआड़ियों ने भी स्थान बदल बदल कर  खेल खेल रहे है जैसे ही मीडिया में शुर्खियो में आता है तो कुछ समय के लिए शान्ति कर दिया जाता है और जैसे ही मीडिया से ख़बरे कम हुई तो इन्हें फूल एनर्जी के साथ खेल जारी हो जाता है। और एक कहावत भी सत्य होती नजर आती है कि जब सईंया भये कोतवाल तो डर काहे का।

        वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों जुआड़ियों का जमघट थाना खटिया मे लगा हुआ है और जम कर चल रहा है, 52 पत्तों का खेल वही कुछ समय पहले ही भुआ बिछिया में चल रहे इस जुआड़ियों की खबर रेवांचल टाईम्स ने प्रमुखता से उठाई थी जिसके कारण शायद पुलिस को थोड़ा शर्म आई होगी तो उन्होंने आनन फानन में मौके में जाकर जुआ बन्द कराया गया अव वह जुआ अब खटिया ट्रांसफर हो गया और मोचा खटिया की होटलों में संचालित हो रहा है जिसमें लाखों, करोड़ों का दांव लगाते लोगों को देखा जा सकता है। 

       सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  

थाना खटिया मे चालू 52 पत्तों का खेल में  नैनपुर मन्ना अब बिछिया ट्रांसफर बिछिया, के बाद अब खटिया की जानकारी लग रही है वही रात्रि कालीन जुआ खेलने वालों का जमघट लगा रहता है। जुआ खेलने वाले खिलाड़ी मंडला,/ बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, छत्तीसगढ़ अन्य जगहों से भी पहुँच रहे हैं। जुआ खेलने ऐसे असामाजिक तत्व पहुँच रहे पर पुलिस कार्यवाही न करते हुए इन्हें शरण दे रही है। जुआ खेलने वालों के बीच आए दिन विवाद भी होता है किसी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है, अब देखना होगा की आख़िर इन जुआड़ियो पर कब तक पुलिस विभाग  कार्यवाही नही करता है।

No comments:

Post a Comment