रेवांचल टाईम्स - नगर के स्टेडियम ग्राउंड में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के लिए जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका के उपाध्यक्ष सिरपत नायक कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में नगर के वरिष्ठ खिलाड़ी शरद खण्डेलवाल व विशेष अतिथि के रूप मे संजय जैन सुकांत बीईओ आर के बघेल संकुल प्राचार्य रामजी वर्मा एवम् नेतराम सोनी उपस्थित हुए अतिथियों ने पूजन अर्चन कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया इसमें विकासखण्ड छिंदवाड़ा परासिया मोहखेड़ और चौरई की टीमों ने भाग लिया खेल के दौरान छिंदवाड़ा विकासखण्ड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया इसी प्रतियोगिता के दौरान ही कटनी में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी खिलाडियों का चयन कर टीम तैयार की गई जो आगामी दिनों में संभाग स्तर पर खेलने कटनी जायेगी उक्त टीम चयन में भाग लेने वाले सभी विकासखण्डों के उत्कृष्ट खिलाडियों को शामिल कर टीम तैयार की गई है कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार जैन द्वारा किया गया इस दौरान पीटीआई संजय शर्मा रेवाराम वनवारी नरेंद्र चौरसिया भूपेंद्र ठाकरे महेंद्र पाल प्रकाश यादव समेत नगर के अरविन्द चौहान अनिल शर्मा वाहिद खान मुश्ताक खान अरुण लोधी दानसिंग भलावी और अन्य लोग मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment